स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

35 राज्य/केंद्र शासित प्रदेश 140 टेस्ट/प्रति दिन/ मिलियन जनसंख्या कर रहे हैं


22 राज्यों /केन्द्र शासित प्रदेशों ठीक होने की दर राष्ट्रीय औसत से अधिक

17 वें दिन भी सक्रिय मामलों की संख्या 1 मिलियन से कम रही है

Posted On: 08 OCT 2020 11:20AM by PIB Delhi

भारत ने जनवरी 2020 से कोविड-19 परीक्षण के बुनियादी ढांचे में तेजी से सुधार किया गया है। देश की परीक्षण क्षमताओं में कई गुना वृद्धि हुई है। हर दिन 15 लाख से अधिक नमूनों का परीक्षण किया जा सकता है।

भारत ने विश्व स्वास्थ्य संगठन की 140 परीक्षण / प्रतिदिन / मिलियन जनसंख्या के सुझाव को पूरा करने की दिशा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कोविड-19 के संदर्भ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और सामाजिक उपायों को समायोजित करने के लिए "सार्वजनिक स्वास्थ्य मानदंड" पर डब्ल्यूएचओ ने अपने मार्गदर्शन में इस रणनीति की अपनाने की सलाह दी है।

उपलब्धियों के इस क्रम में, 35 राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों ने परीक्षण के लिए दी गई सलाह की संख्या को पार कर लिया है। प्रति मिलियन जनसंख्या का राष्ट्रीय औसत प्रति दिन परीक्षण 865 का है।

WhatsApp Image 2020-10-08 at 10.19.20 AM.jpeg

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान लगभग 12 लाख परीक्षण किए गए। पिछले 24 घंटों में कुल 11,94,321 परीक्षण किए गए। देश में कुल परीक्षण 8.34 करोड़ (8,34,65,975) को पार कर चुके हैं।

 

जैसा कि साक्ष्य से पता चला है, निरंतर आधार पर परीक्षण की उच्च संख्या ने पाजिटिव मामलों की दर को नीचे लाने में मदद की है। राष्ट्रीय संचयी की कुल पॉजिटिविटी दर में तेज गिरावट की वजह से संक्रमण के फैलाव को रोकने में मदद मिली है।

बड़े पैमाने पर हो रहे परीक्षणों की बदौलत पॉजिटिव मामलों की शीघ्र पहचान करने में तुरंत मदद मिलने के साथ-साथ, कुशल निगरानी और समय पर उपचार, गंभीर मामलों के लिए घरों / आइसोलेशन और अस्पतालों में समय पर और प्रभावी उपचार करने में सहायता मिली है। इसकी बदौलत मृत्यु दर में गिरावट आई है।

WhatsApp Image 2020-10-08 at 10.40.52 AM.jpeg

7 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में सक्रिय मामलों की दर 5% से कम है।

यह राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के प्रभावी रूप से केंद्र सरकार की सफल टेस्ट, ट्रैक, ट्रेस, ट्रीट और टेक्नोलॉजी रणनीति का परिणाम है।

WhatsApp Image 2020-10-08 at 10.27.03 AM.jpeg

 

22 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों की पॉजिटिविटी दर राष्ट्रीय औसत से कम है। कुल पॉजिटिव मामलों की दर 8.19% है और इसमें लगातार गिरावट हो रही है।

WhatsApp Image 2020-10-08 at 10.32.25 AM.jpeg

एक दिन में नए पुष्ट मामलों की तुलना में एक दिन में अधिक रोगी ठीक हो रहे हैं। एक दिन में 78,524 नए पुष्ट मामलों के मुकाबले पिछले चौबीस घंटे के दौरान  83,011 उपचार ठीक हुए हैं। कुल रिकवर मामलों की संख्या 58,27,704 हो गई है। ठीक होने वाले मामलों और सक्रिय मामलों के बीच अंतर 49 लाख (49,25,279) को पार कर गया है।

 

सक्रिय मामले लगातार 17 वें दिन 10 लाख से कम रहे हैं। वर्तमान में सक्रिय मामलों में देश के कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 9,02,425 (13.20%) है।

रिकवरी की उच्च संख्या की बदौलत राष्ट्रीय रिकवरी दर बढ़कर 85.25% तक पहुंच गई है।

ठीक होने वाले नए मामलों में से 75 फीसदी मामले 10 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों से हैं। अकेले महाराष्ट्र ने एक दिन में इस सूची में 16,000 से अधिक का योगदान दिया है।

WhatsApp Image 2020-10-08 at 9.56.01 AM.jpeg

पिछले 24 घंटों के दौरान 78,524 नए पुष्ट मामले दर्ज किए गए।

नए मामलों में 79 फीसदी मामले 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से हैं। महाराष्ट्र इसमें 14,000 मामलों के साथ शीर्ष पर है जबकि इसके बाद कर्नाटक का योगदान इस सूची में लगभग 11,000 से अधिक मामलों का है।

WhatsApp Image 2020-10-08 at 9.56.00 AM (1).jpeg

पिछले 24 घंटों के दौरान 971 रोगियों की मौत हुई है।

इनमें से लगभग 82 फीसदी मामले 10 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों, जैसे महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, पंजाब, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश से हैं।

नई मौतों में 36 फीसदी  से अधिक (355 मौतें) योगदान महाराष्ट्र का है।

WhatsApp Image 2020-10-08 at 9.56.00 AM.jpeg

 

****

 

एमजी/एएम/केजे



(Release ID: 1662754) Visitor Counter : 505