स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
भारत में लगातार 11 वें दिन 10 लाख से कम रहे सक्रिय मामले
केवल 12 दिनों में 10 लाख रिकवरी हुई
Posted On:
02 OCT 2020 12:09PM by PIB Delhi
भारत में लगातार 11 वें दिन सक्रिय मामलों की संख्या 10 से नीचे बनी हुई है।
आज सक्रिय मामलों की संख्या 9,42,217 दर्ज की गई।

हर दिन बहुत अधिक संख्या में कोविड मरीजों के ठीक होने के साथ ही भारत में रोजाना उच्च स्तर का रिकवरी का ट्रेंड भी लगातार बना हुआ है। देश में पिछले 24 घंटों में 78,877 रिकवरी हुई हैं। इससे राष्ट्रीय रिकवरी दर में लगातार वृद्धि हुई है, जो वर्तमान में 83.70 प्रतिशत है।
भारत में आज तक कुल 53,52,078 रिकवरी हुई हैं। केवल 12 दिनों में 10 लाख रिकवरी हुई हैं। इसके साथ ही, भारत दुनिया में सबसे ज्यादा कोविड मरीजों के अधिकतम रिकवरी के साथ वैश्विक स्तर पर अपना स्थान बनाए हुए है।
सक्रिय मामलों का 76.62 प्रतिशत मामला 10 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में है।
आज की तारीख में, देश में कुल सक्रिय मामलों का केवल 14.74 प्रतिशत मामला है। राज्यों की सूची में महाराष्ट्र सबसे ऊपर है और यहां 2.5 लाख से अधिक सक्रिय मामले हैं। कर्नाटक 1 लाख से अधिक सक्रिय मामले हैं।

देश के 14 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में 5,000 से कम सक्रिय मामले हैं।

देश में पिछले 24 घंटों में कुल 81,484 नए मामले सामने आए हैं।
नए मामलों में से 78.07 प्रतिशत मामले दस राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों से सामने आए हैं। महाराष्ट्र में 16,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। कर्नाटक ने लगभग 10,000 मामले सामने आए हैं जबकि केरल 8,000 से अधिक मामले आए हैं।

रिकवरी के नए मामलों में 72 प्रतिशत रिकवरी 10 राज्य / केन्द्र शासित प्रदेशों में हुई हैं।
महाराष्ट्र में सबसे अधिक नई रिकवरी हुई है जबकि आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में उसके बाद रिकवरी हुई हैं।

देश में पिछले 24 घंटों में 1,095 मौतें दर्ज की गई हैं।
इनमें से 83.37 प्रतिशत मौतें 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में हुई हैं।
कल महाराष्ट्र में 36 प्रतिशत मौतें हुई हैं। महाराष्ट्र में 394 मौतें हुई हैं, इसके बाद कर्नाटक में 130 मौतें हुईं हैं।
***
एमजी/एएम/सीसीएच/डीए
(Release ID: 1660992)
Read this release in:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Assamese
,
Manipuri
,
Bengali
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Malayalam