प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने स्थापना दिवस के अवसर पर सीएसआईआर कर्मियों को बधाई दी
प्रविष्टि तिथि:
26 SEP 2020 2:44PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के कर्मचारियों को परिषद के स्थापना दिवस पर बधाई दी है।
एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा कि "सीएसआईआर से जुड़े सभी लोगों को स्थापना दिवस के अवसर पर मेरी शुभकामनायें। सीएसआईआर भारत में वैज्ञानिक शोधों और नवाचारों के लिए सदैव आगे रहा है। इस संस्थान के लोग कोविड-19 महामारी से लड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं। भविष्य में और अच्छे उद्यम के लिए सीएसआईआर को मेरी ढेरों शुभकामनायें।"
एमजी/एएम/डीटी/डीसी
(रिलीज़ आईडी: 1659320)
आगंतुक पटल : 224
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Assamese
,
Manipuri
,
Bengali
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam