राष्ट्रपति सचिवालय

ओणम की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं

Posted On: 30 AUG 2020 6:40PM by PIB Delhi

 राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने ओणम की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा:-

''ओणम के पावन पर्व पर मै अपने सभी देशवासियों, विशेष रूप से देश और विदेश में रहने वाले केरल के भाईयो-बहनों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

ओणम हमारी समृद्ध सांस्कृति विरासत का प्रतीक है, और साथ ही यह नई फसल के आगमन पर प्रकृति के प्रति कृतज्ञता भाव दर्शाने का माध्यम भी है।

कोविड-19 महामारी के संकट की इस घड़ी में त्योहार और पर्व मनाते हुए हम सभी को समाज के कमजोर वर्ग के भाई-बहनों का ध्यान रखना है और सावधानी बरतते हुए अपने परिवार और समाज की रक्षा भी करनी है।

मेरी कामना है कि इस पर्व के माध्यम से हमारे देश में परस्पर सहयोग, सद्धाव और भाईचारे की भावना पुष्ट हो तथा हम सब, प्रकृति के साथ तदात्म्य बनाए रखते हुए सुखमय जीवन व्यतीत करें।''

एमजी/एएम/केजे



(Release ID: 1651289) Visitor Counter : 179