PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का दैनिक बुलेटिन

Posted On: 04 AUG 2020 8:19PM by PIB Delhi

Coat of arms of India PNG images free download

(पिछले 24 घंटे में जारी कोविड-19 से संबंधित प्रेस विज्ञप्तियां, पीआईबी के क्षेत्रीय कार्यालयों से मिली जानकारियां और पीआईबी द्वारा जांचे गए तथ्य शामिल हैं)

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004V7Z8.jpg

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00577L7.jpg

 

भारत में ठीक होने वाले मामलों की संख्या सक्रिय मामलों की तुलना में दोगुनी हुईं; कोविड-19 बीमारी से अब तक लगभग 12.3  लाख मरीज ठीक हुए; बीमारी से ठीक होने की दर बढ़कर66.31 % हो गई;मृत्यु दर में निरंतर गिरावट जारी, 2.1% पर आई

भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 44,306 से अधिक मरीज ठीक हुए हैं। भारत में ठीक होने वाले मामलों की संख्या सक्रिय मामलों से दोगुनी हो गई है और इसके साथ ही कोविड-19 से ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 12,30,509 हो गई है। इस बीमारी से ठीक होने की दर अब तक की सबसे अधिक 66.31% हो गई है। कुल पॉजिटिव मामलों (5,86,298) की संख्या 31.59% है और सभी चिकित्सकीय निगरानी में हैं। वैश्विक औसत की तुलना में भारत ने पहले लॉकडाउन के बाद 2.10% पर सबसे कम सीएफआर दर्ज किया है। वर्तमान आंकड़ों के मृत्यु दर विश्लेषण से पता चलता है कि 50% मौतें 60 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग में हुई हैं; 37% मौतें 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के बीच हुईं हैं; जबकि 11% मौतें 26-44 वर्ष आयु वर्ग के बीच हुई हैं। लिंग वार के अनुसार, मरने वाले लोगों में 68% पुरुष और 32% महिलाएं थीं।

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 6.6 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच;28 राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों में 140 से ज्यादा जांच/दिन/मिलियन; 28 राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों में पॉजीटिविटी दर 10% से कम

पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के लिए रिकॉर्ड रूप से 6,61,892 नमूनों की जांच की गई है। यह कुल मिलाकर किए गए नमूनों के जांच की संख्या को 2,08,64,750 और प्रति मिलियन जांच (टीपीएम) को 15,119 तक पहुंचाता है। हालांकि, भारत में औसतन 479 परीक्षण/दिन/मिलियन किया जा रहा है, भारत के 28 राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों में, डब्ल्यूएचओ द्वारा निर्धारित की गई 140 की संख्या से ज्यादा परीक्षण/दिन/मिलियन किया जा रहा है। "जांच, खोज, उपचार" के दृष्टिकोण पर आधारित रणनीति, कोविड-19 की जांच के दौरान पॉजीटिविटी दर में कमी लाने से संबंधित है। आज के दिन, भारत में औसत पॉजीटिविटी दर 8.89% है। देश के 28 राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं जहां पर पॉजीटिविटी दर 10% से कम है जो यह दर्शाता है कि नमूनों के जांच की रणनीति सही दिशा में आगे बढ़ रही है। केंद्र और राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश की सरकारों की कोशिश, सकारात्मक दर में सुधार करते हुए उसे 5% तक पहुंचाने का है। देश में जांच की प्रक्रिया को रोजाना 10 लाख तक बढ़ाने के उद्देश्य के साथ, जांच की क्षमता में लगातार विस्तार किया जा रहा है। देश में जांच प्रयोगशालाओं का नेटवर्क, वर्तमान समय में कुल मिलाकर 1,356 है; जिसमें सरकारी क्षेत्र की 917 प्रयोगशालाएं और निजी क्षेत्र की 439 प्रयोगशालाएं शामिल हैं। जिनमें शामिल हैं।

अधिकजानकारीकेलिएपढ़ें-https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1643449

असमकाअपना 24/7 दूरदर्शनचैनलमिला

केंद्रीयसूचनाऔरप्रसारणमंत्रीश्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से असम के लिए 24 घंटे समर्पित चैनल दूरदर्शन असम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्री जावड़ेकर ने कहा कि यह चैनल असम के लोगों के लिए एक उपहार है और यह चैनल असम के सभी वर्ग के लोगों की आवश्यकताओं को पूरा करेगा और यह बेहद लोकप्रिय होगा। सूचना एवं प्रसारण सचिव श्री अमित खरे ने कहा कि पिछले साल प्रधानमंत्री द्वारा डीडी अरुणप्रभा के लॉन्च के बाद से ही मंत्रालय डीडी नॉर्थ ईस्ट को असम के लिए विशेष रूप से एक नए चैनल में बदलने पर चर्चा कर रहा था। श्री खरे ने जोर देकर कहा कि असम उत्तर-पूर्व का प्रवेश द्वार है और उत्तर-पूर्व आसियान देशों का प्रवेश द्वार है। उन्होंने कहा कि असम राज्य भारत और आसियान देशों के बीच एक बड़ी कड़ी हो सकता है। सचिव श्री खरे ने कहा कि मुझे भरोसा है कि डीडी असम क्षेत्र की उभरती प्रतिभाओं के लिए एक नया मंच प्रदान करेगा और शेष भारत को उत्तर-पूर्व के करीब लाएगा और पूरे भारत को उत्तर-पूर्व की प्रतिभा से रू-ब-रू कराएगा। अप्रैल 2020 से, डीडी नगालैंड, डीडी त्रिपुरा, डीडी मणिपुर, डीडी मेघालय, डीडी मिजोरम को डीडी न्यूज / डीडी इंडिया धाराओं का उपयोग करके सीमित घंटे के चैनलों से अस्थायी रूप से 24x7 चैनलों में परिवर्तित कर दिया गया है।

अधिकजानकारीकेलिएपढ़ें-https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1643321

भारतीयसेनामेंमहिलाअधिकारियोंको स्थायी कमीशन प्रदान करना: सेना मुख्यालय ने आवेदन जमा करने के लिए विस्तृत निर्देश जारी किए

भारतीय सेना में महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन (पीसी) देने के लिए औपचारिक रूप से सरकारी अनुमोदन पत्र प्राप्त होने के परिणामस्वरूप, सेना मुख्यालय स्थायी कमीशन प्रदान करने के लिए महिला अधिकारियों की स्क्रीनिंग के लिए एक विशेष नंबर 5 चयन बोर्ड बुलाने की प्रक्रिया में है। इसके लिए सभी प्रभावित महिला अधिकारियों को आवेदन प्रस्तुत करने संबंधी दिशानिर्देश देने वाले विस्तृत प्रशासनिक निर्देश जारी किए गए हैं ताकि बोर्ड उनके आवेदन पर विचार कर सके। कोविड की स्थिति की वजह से लगाए गए मौजूदा प्रतिबंधों के कारण, इन निर्देशों के प्रसार के लिए कई साधनों का इस्तेमाल किया गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ये दस्तावेज़ प्राथमिकता के आधार पर सभी प्रभावित महिला अधिकारियों तक पहुंच सके। आवेदनों की प्राप्ति और उनके सत्यापन के तुरंत बाद चयन बोर्ड का गठन किया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ेंhttps://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1643337

 

केंद्रीयएचआरडीमंत्रीनेएचआरडीमंत्रालयकेदिशानिर्देशकेतहतउच्चप्राथमिकस्तरकेलिएविकसितएनसीईआरटीआठसप्ताहकावैकल्पिकशैक्षणिककैलेंडरजारीकिया

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री श्री रमेश पोखरियाल निशंकने कल वर्चुअल तरीके से उच्च प्राथमिक स्तर के लिए वैकल्पिक शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया। कोविड-19 के कारण घरों में सीमित रह रहे बच्चों को उनके माता पिता एवं शिक्षकों की सहायता से शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से सार्थक रूप से व्यस्त रखने के लिए, मानव संसाधन विकास मंत्रालय के दिशा-निर्देश में एनसीईआरटी द्वारा प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर पर छात्रों, माता-पिता एवं शिक्षकों के लिए वैकल्पिक शैक्षणिक कैलेंडर विकसित किया गया है। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि कैलेंडर छात्रों, शिक्षकों, प्राचार्यों एवं माता-पिता को ऑनलाइन शिक्षण-अध्ययन संसाधनों का उपयोग करते हुए कोविड-19 से निपटने के लिए सकारात्मक तरीके पाने में सक्षम बनायेगा और घर पर स्कूली शिक्षा पाने के जरिये उनके अध्ययन परिणामों में भी सुधार लाएगा। उन्होंने कहा कि उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा छह से आठवीं तक) तक कैलेंडर चार सप्ताह के लिए जारी किया गया था। अब उच्च प्राथमिक स्तर तक कैलेंडर आठ सप्ताह के लिए जारी किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि कैलेंडर शिक्षकों को मजेदार तरीकों, दिलचस्प रूप से शिक्षा प्रदान करने के लिए उपलब्ध विभिन्न प्रौद्योगिकीय टूल्स एवं सोशल मीडिया टूल्स के उपयोग पर दिशा-निर्देश प्रदान करता है जिसका उपयोग छात्रों, माता-पिता एवं शिक्षकों द्वारा भी घर रहते किया जा सकता है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1643279

ईस्टर्नरेलवेनेलॉकडाउनकेदौरानई-नीलामीकेमाध्यमसे 29 करोड़रुपयेकेकबाड़  (स्क्रैप) कीरिकॉर्डबिक्रीकीहै

ऐसे समय में जब कोरोनावायरस महामारी लॉकडाउन ने सबकुछ रोक दिया और इसकी वजह से पूरी क्षमता के साथ ट्रेनों का संचालन नहीं होने की वजह से रेलवे की कमाई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है, ऐसे समय में पूर्वी रेलवे (ईआर) में शानदार प्रयास किया है। ईआर की सामग्री प्रबंधन विभाग ने इस अवधि के दौरान रेलवे की विभिन्न गतिविधियों से जारी अप्रमाणिक सामग्रियों (स्क्रैप) की बिक्री के माध्यम से कमाई बढ़ाने के लिए नए तरीके ईजाद किए हैं। ईआर ने लॉकडाउन के दौरान स्क्रैप सामग्री से 29 करोड़ रुपये कमाए। विभाग ने अप्रैल से जुलाई 2020 के दौरान ट्रैक लाइनों और कार्यशालाओं में पड़े सभी स्क्रैप्स की पहचान की।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1643219

पीआईबी के क्षेत्रीय कार्यालयों से मिली जानकारियां

महाराष्ट्र:लॉकडाउन मानदंडों में छूट देने के बारे में, वृहत मुंबई नगर निगम के एमसीजीएम ने कहा कि शहर की सभी दुकानों को बुधवार से खोलने की अनुमति सम-विषम नियम के बावजूद भी प्रदान की गई है। मॉल और बाजारों को सुबह 9 से शाम 7 बजे तक कार्य करने की अनुमति दी गई है। हालांकि, सिनेमाघर, खाने-पीने की जगहों/ रेस्तरां अभी बंद ही रहेंगे। मुंबई में कोविड-19 के संक्रमण की दर धीमी (कम) हो गई है और पिछले कई दिनों से शहर में प्रतिदिन एक हजार के करीब ही संक्रमण के मामलेदर्ज किए जा रहे हैं। महाराष्ट्र में अब एक लाख 47 हजार के करीब सक्रिय संक्रमण के मामले हैं।

गुजरात:अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) ने सूक्ष्म कंटेनमेंट क्षेत्र में चार और इलाके जुड़ गए हैं। इन क्षेत्रों में मंगलवार (आज) से घर-घर जाकर निगरानी और परीक्षण अभियान चलाया जाएगा। एएमसी ने सामाजिक दूरी के मानदंडों का उल्लंघन करने के कारण शहर के अल्फा मॉल को भी सील (बंद) कर दिया है। गुजरात में सोमवार को 1 हजार 9 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिसके बाद सक्रिय संक्रमितों की संख्या 14 हजार 6 सौ 14 हो गई।

राजस्थान:राज्य में 1 हजार 1 सौ 45 नए कोविड-19 संक्रमण के मामले सामने आए हैं, उसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 45 हजार 5 सौ 55 हो गई है। हालांकि, अब सक्रिय मामलों की संख्या 12 हजार 7 सौ 85 रह गई है। राज्य सरकार ने संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए अलवर, बाड़मेर और बीकानेर जिलों में पूर्णबंदी (लॉकडाउन) लागू करने की योजना बना रही है।

मध्य प्रदेश:राज्य में अधिकारियों सहित कुल 5 सौ 88 पुलिसकर्मियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है और अब तक लगभग दो हजार को संगरोध (क्वारंटीन) कर दिया गया है। राज्य में सोमवार को 750 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

छत्तीसगढ़:आज से अंबिकापुर चिकित्. महाविद्यालय में आरटी-पीसीआर आधारित कोविड-19 का परीक्षण (की जांच) शुरू किया गया है। आईसीएमआर ने हाल ही में राज्य के बिलासपुर, अंबिकापुर और राजनांदगांव स्थित तीन चिकित्सा महाविद्यालयों में नवनिर्मित उच्च स्तरीय बीएसएल-2 प्रयोगशाला में आरटी-पीसीआर परीक्षण की अनुमति दी गई है।अब राज्य में 2 हजार 5 सौ 3 सक्रिय संक्रिमत हैं।

केरल:तीन नए मरीजों की मौत के बाद राज्य में कोविड-19 महामारी से मृतकों का आंकड़ा 87 हो गया है।स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई संगठनों ने पुलिस बल को कोविड-19 के प्रतिरोध की जिम्मेदारी सौंपने के राज्य सरकार के फैसले का कड़ा विरोध दर्ज किया है। आईएमए, केरल सरकार चिकित्सा अधिकारी संगठन, स्वास्थ्य निरीक्षक संघ आदि ने इस फैसले का विरोध किया है। इस बीच, कोविड की रोकथाम की गतिविधियों में कार्य कर रहे राज्य स्तर के नोडल अधिकारी, विजय सखारे (आईपीएस)ने कहा कि पुलिस अनिवार्य संगरोध सहित एक रणनीति के तहत इस बीमारी के संचरण को रोकने,  स्रोत का पता लगाने तथा सटीक लक्ष्यों के साथ रोकथाम क्षेत्रों को चिह्नित करने पर ध्यान केंद्रित करेगी। राज्य में कल 9 सौ 62 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। वर्तमान में 11 हजार 4 सौ 84 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है और राज्य भर कुल एक लाख 45 हजार लोगों को निरीक्षण में रखा गया है।

तमिलनाडु:आईआईटी-चेन्नईऔर एक स्वास्थ्य स्टार्ट-अप संस्था मे मिलकर मरीजों की निगरानी के लिए एक उपकरण विकसित किया है; शहर के अस्पतालों में दो हजारमरीजों की निगरानी के लिए यह कम लागत वाला उपकरण पहले से ही भेज दिया गया है। स्वास्थ्य कर्मियोंकी कमी और वायरस का डर लोगों को रेस्तरां में बैठकर खाना से अभी भी दूर रखे हुए है; शहर के केवल 20 प्रतिशत होटलों ने ही ग्राहकों को अंदर आने की अमुमति प्रदान की है।  कोयम्बटूर में दर बढ़कर 8.39 प्रतिशत हो गई है; स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इस दर में अचानक वृद्धि हॉटस्पॉट्स इलाकों में नए संक्रमित मरीजों में वृद्धि के लिए जिम्मेदार है। राज्य में कल 5 हजार 6 सौ 9 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, 5 हजार 8 सौ मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हुए हैं और एक सौ 9 मरीजों की मौत हुई है। कुल दर्ज मामले: 2,63,222; सक्रिय मामले: 56,698; मृतक: 4241।

कर्नाटक: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी वर्तमान मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा के बाद कोविड-से संक्रमित हो गए हैं। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने कहा कि न्यायालयों का सामान्य कामकाज फिर से जल्द शुरू करना अभी मुश्किल है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने सोमवार को केंद्र और राज्य दोनों सरकारों को यह स्पष्ट करने के लिए कहा है कि क्या उन लोगों को सेवाओं से वंचित किया जाएगा, जिन्होंने आरोग्यसेतु ऐप डाउनलोड नहीं किया है?सक्रिय कोविड-19 मामलों में कर्नाटक तीसरे स्थान पर पहुंच गया है; राज्य में स्वस्थ होने की दर42.81 प्रतिशत से बढ़कर 44.78 प्रतिशत हो गई है। राज्य में कल 4 हजार 7 सौ 52 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि, 4 हजार 7 सौ 76 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी, और 98 मरीजों की मौतहुई। कुल मामले: 1,39,571; सक्रिय मामले: 74,469; मृतक: 2594।

आंध्र प्रदेश: राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के परिवारों को सहायता प्रदान करने के लिए सरकार ने जीओ जारी किया है। जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि कोरोना-वायरस से संक्मित मरीजों के परिवारों को अंतिम संस्कार के लिए 15 हजार रुपये की सहायता राशि और प्लाज्मा दान करने वालों को 5 हजार रुपये की राशि देने को कहा है। केंद्र सरकार ने कोरोना-वायरस के खिलाफ इस लड़ाई में अच्छे कार्य के लिए अनंतपुर को जिलाधिकारी के कार्यों की सराहना की है। राज्य में कल 7 हजार 8 सौ 22 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई, 5 हजार 7 सौ 86 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद असेपताल से छुट्टी दे दी गई और 63 मरीजों की मौत हुई। कुल मामले: 1,66,586; सक्रिय मामले: 76,377; मृतक: 1537।

तेलंगाना:सेलुलर और आणविक जीवविज्ञान केन्द्र (सीसीएमबी), हैदराबाद ने 400 जीनोम अनुक्रम को डिकोड किया है और उन्हें एसएआरएस-सीओवी-2 (कोरोना-वायरस) के वैश्विक डेटाबेस में जमा किया है। भारत से जीआईएसएआईडी डेटाबेस को भेजा गया 2,000 जीनोम अनुक्रमों में से अधिकांश सीसीएमबी से हैं। पिछले 24 घंटों में 1 हजार 2 सौ 86 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, 1 हजार 66 मरीज स्वस्थ हुए हैं, और 12 मरीजों की मौत हुई है; 1 हजार 2 सौ 86 नए मरीजों में से 3 सौ 91 जीएचएमसी में हैं। कुल मामले: 68,946; सक्रिय मामले: 18,708; मृतक: 563; कुल स्वस्थ होने वाले: 49,765।

मणिपुर: मणिपुर के समाज कल्याण मंत्री, श्री किपगेन नेमचा ने मणिपुर के लिकोप, और कांगपोकपी डीआईईटी केंद्र में कोलिड देखभाल केन्द्र का उद्घाटन किया। मणिपुर में जिनिम्स अस्पताल प्राधिकरण ने कहा कि डॉक्टरों और नर्सों सहितसभी अन्य सहायक कर्मचारियों तथा स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए पर्याप्त पीपीई किट, एन -95 मास्क, फेस शील्ड, दस्ताने और सेनिटाइजर आदि प्रदान किया गया है।

मिजोरम: मिजोरम में आज बहुप्रतीक्षित 'थेनज़ॉवल गोल्फ रिजॉर्ट' का उद्घाटन माननीय पर्यटन मंत्री (आईसी) श्री प्रहलाद सिंह पटेल द्वारा किया गया। इस परियोजना का कार्यान्वयन स्वदेशदर्शन योजना के तहत किया गया है।

नागालैंड: नागालैंड में आज 2 दौ 76 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई। उनमें से 1 सौ 87 दीमापुर में और 89 मून में हुई है।

सिक्किम: सिक्किम में आज 95 मरीजों मेंकोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब राज्य में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 4 सौ 73 रह गई है। 1 मरीज की मौत के बाद संचयी मामले 7 सौ 61 रह गए हैं। राज्य में अब तक 28 हजार 89 लोगों का परीक्षण किया गया है

Image

Image

 

एसजी/एएम/केजे/पीकेपी

 



(Release ID: 1643479) Visitor Counter : 416