प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने थिएटर के दिग्गज कलाकार अब्राहिम अलकाजी के निधन पर शोक व्यक्त किया
प्रविष्टि तिथि:
04 AUG 2020 6:12PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने थिएटर के दिग्गज कलाकार अब्राहिम अलकाज़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट संदेश में कहा, "श्री अब्राहिम अलकाज़ी को पूरे भारत में रंगमंच को अधिक लोकप्रिय और सुलभ बनाने के उनके प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। कला और संस्कृति की दुनिया में उनका योगदान भी उल्लेखनीय है। उनके निधन से काफी दुखी हूं। मेरी संवेदना उनके परिजनों और दोस्तों के साथ हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।”
******
एसजी/एएम/एके/डीके
(रिलीज़ आईडी: 1643369)
आगंतुक पटल : 449
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Assamese
,
Manipuri
,
Bengali
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam