स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

कोविड-19 पर अपडेट


केंद्र ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में पूर्वोत्तर राज्यों को दिया है व्‍यापक सहयोग

Posted On: 26 JUN 2020 12:22PM by PIB Delhi

देश भर में कोविड महामारी के खिलाफ लड़ाई दरअसल एक ठोस और सामूहिक प्रयास के रूप में निरंतर जारी है। केंद्र ने कोविड-19 से लड़ने के लिए पूर्वोत्तर राज्यों में चिकित्सा सेवाओं से जुड़ी अवसंरचना को मजबूत करने के लिए अत्‍यंत सक्रियतापूर्वक और व्‍यापक सहयोग दिया है।

पूर्वोत्तर (एनई) राज्यों में कोविड-19 के मामले पूरे देश की तुलना में अपेक्षाकृत कम संख्‍या में हैं। जैसा कि नीचे दी गई तालिका से स्‍पष्‍ट होता है, अब तक कोविड के सक्रिय मामले 3731 हैं, जबकि ठीक हो चुके मरीजों की संख्‍या इससे कहीं अधिक 5715 है। मृत्यु दर निरंतर कम बनी हुई है। यही नहीं, मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड और सिक्किम में तो किसी भी कोविड मरीज की मौत नहीं हुई है।

 

क्र.सं.

राज्‍य

सक्रिय मामले

ठीक हो चुके मरीज

मौत

1

अरुणाचल प्रदेश

121

38

1

2

असम

2279

4033

9

3

मणिपुर

702

354

0

4

मेघालय

3

42

1

5

मिजोरम

115

30

0

6

नगालैंड

195

160

0

7

सिक्किम

46

39

0

8

त्रिपुरा

270

1019

1

कुल

3731

5715

12

 

एक महत्वपूर्ण स्तंभ जिसने कोविड-19 के प्रकोप का मुकाबला करने में पूर्वोत्तर राज्यों के प्रयासों में बाधा उत्पन्न की, वह परीक्षण (टेस्टिंग) सुविधाओं का पूर्ण अभाव था। हालांकि, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के माध्यम से केंद्र द्वारा फोकस करने की बदौलत आज पूर्वोत्तर राज्यों में सार्वजनिक क्षेत्र में 39 परीक्षण प्रयोगशालाएं और निजी क्षेत्र में तीन परीक्षण प्रयोगशालाएं यानी कुल मिलाकर 42 प्रयोगशालाएं हैं।

 

क्रम संख्या

राज्‍य

सार्वजनिक प्रयोगशालाएं

निजी प्रयोगशालाएं

कुल प्रयोगशालाएं

1

अरुणाचल प्रदेश

3

0

3

2

असम

10

2

12

3

मणिपुर

2

0

2

4

मेघालय

6

1

7

5

मिजोरम

2

0

2

6

नगालैंड

13

0

13

7

सिक्किम

2

0

2

8

त्रिपुरा

1

0

1

कुल

39

3

42

 

पूर्वोत्तर राज्यों को समर्पित या विशेष कोविड अस्पतालों, कोविड स्वास्थ्य केंद्रों और कोविड देखभाल केंद्रों की भारी कमी का भी सामना करना पड़ा। केंद्र की मदद से सभी पूर्वोत्तर राज्यों में स्वास्थ्य सेवा अवसंरचना को काफी हद तक पूरक बना दिया गया है।

वर्तमान स्थिति निम्नानुसार है:

क्रम संख्या

राज्‍य

समर्पित कोविड अस्पताल/डीसीएच

समर्पित कोविड स्वास्थ्य केंद्र/ डीसीएचसी

समर्पित कोविड केंद्र/डीसीसीसी

केंद्रों की संख्या

1

अरुणाचल प्रदेश

4

31

51

86

2

असम

32

267

1001

1300

3

मणिपुर

2

18

1

21

4

मेघालय

7

24

14

45

5

मिजोरम

1

15

15

31

6

नगालैंड

12

1

1

14

7

सिक्किम

1

2

2

5

8

त्रिपुरा

1

2

13

16

कुल

60

360

1098

1518

 

इसके अलावा, भारत सरकार ने आईसीयू बेड, आइसोलेशन बेड, ऑक्सीजन की सुविधा वाले बेड और वेंटिलेटर की संख्या बढ़ाने में पूर्वोत्तर राज्यों को सहयोग दिया है। इसने कोविड-19 मामलों के प्रभावकारी नैदानिक प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।  

 क्रम संख्‍या

राज्‍य

कुल आइसोलेशन बेड (आईसीयू बेड को छोड़कर)

ऑक्सीजन की सुविधा वाले बेड

कुल आईसीयू बेड

वेंटिलेटर की संख्या  

1

अरुणाचल प्रदेश

1998

178

60

16

2

असम

67833

1841

598

350

3

मणिपुर

829

317

48

45

4

मेघालय

1231

345

83

95

5

मिजोरम

709

213

37

27

6

नगालैंड

681

142

54

28

7

सिक्किम

251

224

20

59

8

त्रिपुरा

1277

10

13

7

 

केंद्र ने एन95 मास्क, पीपीई किटों और एचसीक्यू टैबलेट की उपलब्धता बढ़ाने में भी पूर्वोत्तर राज्यों को व्‍यापक सहयोग दिया है।

 

क्रम संख्‍या

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश/केंद्र सरकार के संस्थान

वितरित किए गए एन95 मास्क (लाख में)

वितरित की गईं पीपीई किटें (लाख में)

वितरित की गईं एचसीक्यू टैबलेट (लाख में)

1

अरुणाचल प्रदेश

1.21

0.66

1.5

2

असम

3.37

2.01

6.7

3

मणिपुर

0.95

0.79

2.7

4

मेघालय

0.75

0.52

1.75

5

मिजोरम

0.76

0.31

2.2

6

नगालैंड

0.7

0.25

1.75

7

सिक्किम

0.80

0.52

0.25

8

त्रिपुरा

1.38

1.13

2.5

 

 

***

एसजी/एएम/आरआरएस- 6688                                                                                   



(Release ID: 1634473) Visitor Counter : 368