नागरिक उड्डयन मंत्रालय  
                
                
                
                
                
                
                    
                    
                        सार्वजनिक एवं निजी एयरलाइन आपरेटर एवं संबंधित एजेन्सियां कोविड-19 से लड़ने के सामूहिक ध्येय के लिए अनथक काम कर रही हैं
                    
                    
                        
समुचित सुरक्षा उपायों के साथ मेडिकल कार्गो की प्रदायगी की जा रही है
                    
                
                
                    Posted On:
                09 APR 2020 4:55PM by PIB Delhi
                
                
                
                
                
                
                कोविड-19 लाकडाउन अवधि के दौरान, देश भर में आईसीएमआर, एचएलएल एवं अन्य की खेपों सहित अनिवार्य मेडिकल आपूर्ति की निरंतर प्रदायगी की जा रही है। 
एसर इंडिया, आईएएफ, पवन हंस, इंडिगो एवं ब्लू डार्ट जैसे सार्वजनिक एवं निजी एयरलाइन आपरेटरों ने 8 अप्रैल, 2020 को श्रीनगर, कोलकाता, चेन्नई, बंगलुरु, भुवनेश्वर एवं देश के अन्य क्षेत्रों में दवाओं, आईसीएमआर की खेपों, एचएलएल की खेपों तथा अन्य अनिवार्य आपूर्तियां कीं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय स्वास्थ्य मंत्रालय, कपड़ा मंत्रालय, डाक विभाग आदि के कार्गो की प्रदायगी भी समन्वित कर रहा है जिससे कि देश के सभी भागों में लोगों को अनिवार्य चिकित्सा आपूर्ति करने के सामूहिक ध्येय को पूरा किया जा सके। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक चरण -कार्गो के संग्रहण से गंतव्य तक - प्रदायगी के परिवहन की समस्त प्रक्रिया में समुचित सुरक्षा प्रोटोकाल का भी अनुपालन किया जा रहा है। 
कोविड-19 लाकडाउन के दौरान लाइफलाइन उडान उड़ानों द्वारा पहुंचाया गया कुल कार्गो लगभग 248 टन है। आज की तिथि तक 1,50,006 किमी को कवर करते हुए लाइफलाइन उडान द्वारा 167 उड़ानें परिचालित की गई हैं। 
 
	
		
			| 
			 क्रम संख्या   
			 | 
			
			 तिथि 
			 | 
			
			 एयर इंडिया 
			 | 
			
			 एलायंस 
			 | 
			
			 आईएएफ 
			 | 
			
			 इंडिगो 
			 | 
			
			 स्पाइसजेट 
			 | 
			
			 परिचालित कुल उड़ानें   
			 | 
		
		
			| 
			 1 
			 | 
			
			 26-03-2020 
			 | 
			
			 02 
			 | 
			
			 -- 
			 | 
			
			 -- 
			 | 
			
			 -- 
			 | 
			
			 02 
			 | 
			
			 04 
			 | 
		
		
			| 
			 2 
			 | 
			
			 27-03-2020 
			 | 
			
			 04 
			 | 
			
			 09 
			 | 
			
			 01 
			 | 
			
			 -- 
			 | 
			
			 -- 
			 | 
			
			 14 
			 | 
		
		
			| 
			 3 
			 | 
			
			 28-03-2020 
			 | 
			
			 04 
			 | 
			
			 08 
			 | 
			
			 -- 
			 | 
			
			 06 
			 | 
			
			 -- 
			 | 
			
			 18 
			 | 
		
		
			| 
			 4 
			 | 
			
			 29-03-2020 
			 | 
			
			 04 
			 | 
			
			 10 
			 | 
			
			 06 
			 | 
			
			 -- 
			 | 
			
			 -- 
			 | 
			
			 20 
			 | 
		
		
			| 
			 5 
			 | 
			
			 30-03-2020 
			 | 
			
			 04 
			 | 
			
			 -- 
			 | 
			
			 03 
			 | 
			
			 -- 
			 | 
			
			 -- 
			 | 
			
			 07 
			 | 
		
		
			| 
			 6 
			 | 
			
			 31-03-2020 
			 | 
			
			 09 
			 | 
			
			 02 
			 | 
			
			 01 
			 | 
			
			 -- 
			 | 
			
			 -- 
			 | 
			
			 12 
			 | 
		
		
			| 
			 7 
			 | 
			
			 01-04-2020 
			 | 
			
			 03 
			 | 
			
			 03 
			 | 
			
			 04 
			 | 
			
			 -- 
			 | 
			
			 -- 
			 | 
			
			 10 
			 | 
		
		
			| 
			 8 
			 | 
			
			 02-04-2020 
			 | 
			
			 04 
			 | 
			
			 05 
			 | 
			
			 03 
			 | 
			
			 -- 
			 | 
			
			 -- 
			 | 
			
			 12 
			 | 
		
		
			| 
			 9 
			 | 
			
			 03-04-2020 
			 | 
			
			 08 
			 | 
			
			 -- 
			 | 
			
			 02 
			 | 
			
			 -- 
			 | 
			
			 -- 
			 | 
			
			 10 
			 | 
		
		
			| 
			 10 
			 | 
			
			 04-04-2020 
			 | 
			
			 04 
			 | 
			
			 03 
			 | 
			
			 02 
			 | 
			
			 -- 
			 | 
			
			 -- 
			 | 
			
			 09 
			 | 
		
		
			| 
			 11 
			 | 
			
			 05-04-2020 
			 | 
			
			 -- 
			 | 
			
			 -- 
			 | 
			
			 16 
			 | 
			
			 -- 
			 | 
			
			 -- 
			 | 
			
			 16 
			 | 
		
		
			| 
			 12 
			 | 
			
			 06-04-2020 
			 | 
			
			 03 
			 | 
			
			 04 
			 | 
			
			 13 
			 | 
			
			 -- 
			 | 
			
			 -- 
			 | 
			
			 20 
			 | 
		
		
			| 
			 13 
			 | 
			
			 07-04-2020 
			 | 
			
			 04 
			 | 
			
			 02 
			 | 
			
			 03 
			 | 
			
			 -- 
			 | 
			
			 -- 
			 | 
			
			 09 
			 | 
		
		
			| 
			 14 
			 | 
			
			 08-04-2020 
			 | 
			
			 03 
			 | 
			
			 -- 
			 | 
			
			 03 
			 | 
			
			 -- 
			 | 
			
			 -- 
			 | 
			
			 06 
			 | 
		
		
			| 
			   
			 | 
			
			   
			 | 
			
			 56 
			 | 
			
			 46 
			 | 
			
			 57 
			 | 
			
			 06 
			 | 
			
			 02 
			 | 
			
			 167 
			 | 
		
	
 
एयर इंडिया एवं आईएएफ ने मुख्य रूप से जम्मू एवं कश्मीर, लद्वाख, पूर्वोत्तर एवं अन्य द्वीपीय क्षेत्रों के लिए सहयोग किया। 
एयर इंडिया ने 8 अप्रैल, 2020 को कोलंबो के लिए 3.76 टन आपूर्ति लिफ्ट की। एयर इंडिया आवश्यकता के अनुसार महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरणों की अपलिफ्टिंग के लिए अन्य देशों को समर्पित अनुसूचित कार्गो उड़ानों को परिचालित करती रहेगी। 
घरेलू कार्गो आपरेटर- ब्लू डार्ट, स्पाइसजेट एवं इंडिगो वाणिज्यिक आधार पर कार्गो उड़ानों को परिचालित कर रही हैं। स्पाइसजेट ने 24 मार्च-8 अप्रैल 2020 तक 2,99,775 किमी कवर करते हुए तथा 1805.6 टन कार्गो ढोते हुए 220 कार्गो उड़ानों को परिचालित किया। इनमें से 61 अंतरराष्ट्रीय कार्गो उड़ानें थीं। ब्लू डार्ट ने 25 मार्च-8 अप्रैल 2020 तक 67,273 किमी की दूरी कवर करते हुए तथा 1075  टन कार्गो ढोते हुए 70 घरेलू कार्गो उड़ानों को परिचालित किया। 
इंडिगो ने भी 3-8 अप्रैल 2020 तक 12,206 किमी की दूरी कवर करते हुए तथा 4.37 टन कार्गो ढोते हुए 15 कार्गो उड़ानों को परिचालित किया है। 
स्पाइसजेट द्वारा घरेलू कार्गो (08.04.2020 तक)
	
		
			| 
			 तिथि 
			 | 
			
			 उड़ानों की संख्या 
			 | 
			
			 टनभार 
			 | 
			
			 किलोमीटर 
			  
			 | 
		
		
			| 
			 08-04-2020 
			 | 
			
			 11 
			 | 
			
			 100.63 
			 | 
			
			 10,329 
			 | 
		
	
 
स्पाइसजेट द्वारा अंतरराष्ट्रीय कार्गो (08.04.2020 तक)
	
		
			| 
			 तिथि 
			 | 
			
			 उड़ानों की संख्या 
			 | 
			
			 टनभार 
			 | 
			
			 किलोमीटर 
			  
			 | 
		
		
			| 
			 08-04-2020 
			 | 
			
			 6 
			 | 
			
			 57.38 
			 | 
			
			 12,366 
			 | 
		
	
 
ब्लू डार्ट कार्गो अपलिफ्ट
	
		
			| 
			 तिथि 
			 | 
			
			 उड़ानों की संख्या 
			 | 
			
			 टनभार 
			 | 
			
			 किलोमीटर 
			  
			 | 
		
		
			| 
			 08-04-2020 
			 | 
			
			 6 
			 | 
			
			 1,23.300 
			 | 
			
			 5027,85 
			 | 
		
	
 
इंडिगो कार्गो अपलिफ्ट
	
		
			| 
			 तिथि 
			 | 
			
			 उड़ानों की संख्या 
			 | 
			
			 टनभार 
			 | 
			
			 किलोमीटर 
			  
			 | 
		
		
			| 
			   
			 | 
			
			 15 
			 | 
			
			 4.37 
			 | 
			
			 12,206 
			 | 
		
	
 
नोटः (नोटः इंडिगो के टनभार  में निशुल्क लागत (एफओसी) आधार पर की गई चिकित्सा आपूर्तियों से निर्मित्त सरकारी कार्गो भी शामिल है)
***
 
एएम/एसकेजे 
                
                
                
                
                
                (Release ID: 1612654)
                Visitor Counter : 269
                
                
                
                    
                
                
                    
                
                Read this release in: 
                
                        
                        
                            English 
                    
                        ,
                    
                        
                        
                            Urdu 
                    
                        ,
                    
                        
                        
                            Marathi 
                    
                        ,
                    
                        
                        
                            Assamese 
                    
                        ,
                    
                        
                        
                            Bengali 
                    
                        ,
                    
                        
                        
                            Manipuri 
                    
                        ,
                    
                        
                        
                            Punjabi 
                    
                        ,
                    
                        
                        
                            Gujarati 
                    
                        ,
                    
                        
                        
                            Tamil 
                    
                        ,
                    
                        
                        
                            Telugu 
                    
                        ,
                    
                        
                        
                            Kannada