गृह मंत्रालय

गृह मंत्रालय ने राज्यों को पत्र लिखकर ‘21 दिवसीय कोविड-19 लॉकडाउन’ के दौरान सामाजिक दूरी को बनाए रखते हुए सुचारू रूप से फसल कटाई और बुवाई सुनिश्चित करने को कहा

Posted On: 03 APR 2020 7:12PM by PIB Delhi

केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने फसल कटाई और बुवाई के सीजन को ध्यान में रखते हुए कोविड-19 से लड़ने के लिए किए गए लॉकडाउन के दौरान लगाई गई पाबंदियों से कृषि कार्यों को छूट देने के बारे में सभी राज्यों को एक एडवाइजरी जारी की थी।  (https://pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1608644).

 

इस एडवाइजरी पर अमल करते हुए किसानों एवं कृषि श्रमिकों के खेती-बाड़ी संबंधी कार्यों,  कृषि उपज की खरीद, मंडियों के संचालन, फसल कटाई और बुवाई से संबंधित मशीनरी की आवाजाही, इत्‍यादि को छूट देने की अनुमति दी गई है।

 

इन रियायतों पर फिर से जोर देने के लिए केंद्रीय गृह सचिव श्री अजय कुमार भल्ला ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिख कर यह सुनिश्चित करने को कहा है कि 21 दिनों के लॉकडाउन के दौरान खेती-बाड़ी के कार्यों के संबंध में  जो अनुमति दी गई है उनके बारे में  सभी फील्ड एजेंसियों को सूचित करें। एडवाइजरी में कहा गया है कि सामाजिक दूरी को बनाए रखते हुए सुचारू रूप से फसल कटाई और बुवाई सुनिश्चित करने की आवश्‍यकता है।

 

राज्यों को लिखे पत्र को देखने के लिए अंग्रेजी का अनुलग्‍नक यहां क्लिक करें

 

*****

एएम/आरआरएस- 6454                                  



(Release ID: 1611013) Visitor Counter : 216