प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने एयर वाइस मार्शल (सेवानिवृत्त) चंदन सिंह राठौर के निधन पर शोक व्यक्त किया

Posted On: 29 MAR 2020 11:33PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एयर वाइस मार्शल (सेवानिवृत्त) चंदन सिंह राठौर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने कहा। 'भारत हमेशा एयर वाइस मार्शल (सेवानिवृत्त) चंदन सिंह राठौर की त्रुटिरहित सेवा को याद रखेगा। वह एक बहादुर एयर वॉरियर थे जिन्होंने एक मजबूत और सुरक्षित भारत के लिए योगदान दिया। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार के प्रति संवेदना। ओम शांति।'

 

एएम/केजे



(Release ID: 1609209) Visitor Counter : 173