मंत्रिमण्‍डल

कैबिनेट ने अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना के चरण-II  को स्वीकृति दी


इसमें दो कॉरिडोर होंगे-(i) मोटेरा स्टेडियम से महात्मा मंदिर तक और (ii) जीएनएलयू से गिफ्ट सिटी तक

प्रविष्टि तिथि: 19 FEB 2019 9:16PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने निम्नलिखित प्रस्तावों को मंजूरी दी हैः

  1. अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना के चरण-II का कार्यान्वयन किया जाएगा जिसमें कुल 28.254 किलोमीटर की लंबाई के दो कॉरिडोर होंगे। कॉरिडोर -1 मोटेरा स्टेडियम से महात्मा मंदिर तक होगा और इसकी कुल लंबाई 22.838 किलोमीटर होगी। इसी तरह कॉरिडोर-2 जीएनएलयू से गिफ्ट सिटी तक होगा और इसकी कुल लंबाई 5.416 किलोमीटर होगी। इन्हें पूरा करने पर कुल लागत 5384.17 करोड़ रुपये की आएगी।

  2. परियोजना के लिए संस्थागत व्यवस्था और कानूनी रूपरेखा तैयार की जाएगी।

  3. परियोजना को मंजूरी की शर्ते तय की जाएंगी।

 

लाभः

इस परियोजना के कार्यान्वयन के लिए अहमदाबाद और गांधीनगर में आवश्यक अतिरिक्त सार्वजनिक परिवहन बुनियादी ढांचा सुलभ कराया जाएगा।

 

मुख्य बातें-

अहमदाबाद और गांधीनगर में शहरी परिवहन प्रणाली को सुव्यवस्थित किया जाएगा जो गहन विकास कार्यों और शहर में निजी वाहनों एवं भारी-भरकम निर्माण कार्यों की संख्या में खासी वृद्धि के कारण दबाव में है। इस वजह से यात्रा से संबंधित बुनियादी ढांचागत सुविधाओं और औद्योगिक गतिविधियों पर भी दबाव पड़ रहा है। इसके तहत लोगों को सुरक्षित, विश्वसनीय एवं आरामदेह सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराया जाएगा। मेट्रो रेल परियोजना अपने-आप में शहरी परिवहन की पारंपरिक प्रणाली की तुलना में एक नवाचार या अभिनव उपाय है। इस परियोजना में दक्ष एवं कारगर ढंग से अन्य शहरी परिवहन प्रणालियों के साथ एकीकरण अंतर्निहित है जो केवल डिजाइनिंग, प्रौद्योगिकी और संस्थागत प्रबंधन के अभिनव तरीकों को अपनाने से ही संभव है।

***

    

अतुल कुमार तिवारी/आर.के.मीणा/अर्चना/आरआरएस/सीएल- 460

 


(रिलीज़ आईडी: 1565530) आगंतुक पटल : 120
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Assamese , English , Urdu , Marathi , Bengali , Gujarati , Tamil , Telugu , Kannada