मंत्रिमण्‍डल

मंत्रिमंडल ने अंतरिक्ष विभाग के तहत एक नई कंपनी की स्थापना को मंजूरी दी 

प्रविष्टि तिथि: 19 FEB 2019 9:26PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अंतरिक्ष विभाग के तहत एक नई कंपनी की स्थापना को अपनी मंजूरी दे दी है, ताकि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के केंद्रों तथा अंतरिक्ष विभाग की संबद्ध इकाइयों द्वारा संचालित अनुसंधान एवं विकास कार्य का वाणिज्यिक लाभ प्राप्त किया जा सके।

 

प्रमुख विशेषताएं :

निम्नलिखित क्षेत्रों में इसरो के कार्यक्रमों के वाणिज्यिक लाभ के लिए अवसर उपलब्ध हैं –

1.      उद्योग के लिए लघु उपग्रह प्रौद्योगिकी का हस्तांतरण करना, जिसमें नई कंपनी अंतरिक्ष विभाग/ इसरो से लाइसेंस तथा उद्योगों के लिए उप-लाइसेंस प्राप्त करेगी।

2.      निजी क्षेत्र के सहयोग से लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान (एसएलवी) का निर्माण।

3.      उद्योग के माध्यम से पोलर एसएलवी का उत्पादन।

4.      प्रक्षेपण तथा इस्तेमाल सहित अंतरिक्ष – आधारित उत्पादों और सेवाओं का उत्पादन तथा विपणन।

5.      इसरो केंद्रों तथा अंतरिक्ष विभाग की संबद्ध इकाइयों द्वारा विकसित प्रौद्योगिकी का हस्तांतरण।

6.      भारत एवं विदेश, दोनों में कुछ अन्य प्रौद्योगिकियों एवं उत्पादों का विपणन,
और

7.      कोई अन्य विषय, जिसे भारत सरकार उपयुक्त मानती है।  

  

***

 

अतुल कुमार तिवारी/अर्चना/एसकेएस/सीएस


(रिलीज़ आईडी: 1565528) आगंतुक पटल : 161
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Malayalam , Assamese , English , Urdu , Marathi , Bengali , Gujarati , Tamil , Telugu , Kannada