प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेलों में कांस्य पदक जीतने पर बेबी सहाना रवि को बधाई दी
प्रविष्टि तिथि:
20 OCT 2026 7:44PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई पैरा खेलों में महिला एकल क्लास 9 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर बेबी सहाना रवि को बधाई दी।
यह बताते हुए कि उन्होंने अपनी पहली ही प्रतियोगिता में ‘स्टैंडिंग’ श्रेणी में भारत के लिए पहला पदक जीतकर इतिहास रच दिया है, श्री मोदी ने कहा कि बहुत ही गर्व का यह क्षण युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगा और उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री कार्यालय ने लिखा:
“बेबी सहाना रवि ने एशियाई पैरा खेलों की ‘स्टैंडिंग’ श्रेणी में भारत के लिए पहला पदक जीतकर इतिहास रच दिया है! महिला एकल क्लास 9 स्पर्धा में उनका कांस्य पदक और भी उल्लेखनीय है, क्योंकि उन्होंने इसे अपनी पहली ही प्रतियोगिता में हासिल किया है। यह बहुत ही गर्व का क्षण है और इससे निश्चित रूप से अन्य युवा खिलाड़ियों को बड़े सपने देखने की प्रेरणा मिलेगी। उन्हें बधाई और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं: पीएम @narendramodi”
*****
पीके/केसी/आरटी/आर /डीए
(रिलीज़ आईडी: 2325598)
आगंतुक पटल : 38