प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेलों में कांस्य पदक जीतने पर प्राची पांडे को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 20 OCT 2026 7:26PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्राची पांडे को एशियाई पैरा खेलों में महिला एकल क्लास 6 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी।

अपने पहले ही टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीतना भारतीय पैरा टेबल टेनिस के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, श्री मोदी ने उन्हें इस शानदार कामयाबी के लिए बधाई दी।

 एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री कार्यालय ने लिखा:

"भारतीय पैरा टेबल टेनिस के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि!

प्राची पांडे ने कुछ बहुत ही खास मुकाम हासिल किया है, वह एशियाई पैरा खेलों की महिला एकल क्लास 6 स्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। अपने पहले ही टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीतना एक अहम पड़ाव है।

इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई: प्रधानमंत्री @narendramodi"

****

पीके/केसी/आरटी/एनएस/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2325570) आगंतुक पटल : 47
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Assamese , Gujarati , Malayalam