राष्ट्रपति सचिवालय
छह देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए
प्रविष्टि तिथि:
06 JUL 2026 2:36PM by PIB Delhi
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (6 जुलाई, 2026) राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में मोजाम्बिक, निकारागुआ, सूरीनाम, गैबोन गणराज्य, मंगोलिया और बहामास के राजदूतों से उनके परिचय पत्र स्वीकार किए।
परिचय-पत्र प्रस्तुत करने वालों में निम्नलिखित लोग शामिल थे:
1. श्री अरमांडो पेड्रो मुइउआने जूनियर, मोजाम्बिक गणराज्य के उच्चायुक्त
2. सुश्री नाडेस्का इमारा कथबर्ट कार्लसन, निकारागुआ गणराज्य की राजदूत
3. श्रीमती हनीशा जयराम, सूरीनाम गणराज्य की राजदूत
4. श्री ऑरेलियन-मार्सेल मिंटसा न्गुएमा, गैबोनीज गणराज्य के उच्चायुक्त
5. डॉ. उल्जीत लुवसंजाव, मंगोलिया के राजदूत
6. श्री पीटर निकोलस साइमोनेट, बहामास राष्ट्रमंडल के उच्चायुक्त






***
पीके/केसी/एसकेएस/एचबी
(रिलीज़ आईडी: 2281658)
आगंतुक पटल : 209