राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रपति ने ईद-उज-जुहा की पूर्व-संध्या पर शुभकामनाएं दीं

प्रविष्टि तिथि: 27 MAY 2026 6:39PM by PIB Delhi

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने ईद-उज-जुहा की पूर्व-संध्या पर सभी देशवासियों को अपनी ओर से शुभकामनाएं दीं हैं।

अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, “ईद-उज-जुहा के अवसर पर, मैं अपने सभी देशवासियों और विदेश में रहने वाले भारतीयों, विशेष रूप से हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।”

यह त्योहार समर्पण, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। यह हमें मानवता, विशेषकर वंचित वर्गों, की सेवा करने के लिए प्रेरित करता है।

इस अवसर पर, हम समाज में प्रेम और समरसता का संचार करने के लिए अधिक प्रतिबद्धता से आगे बढ़ें।

राष्ट्रपति का संदेश देखने के लिए कृपया यहां क्लिक करें-

***

पीके/केसी/एसकेएस/एमपी


(रिलीज़ आईडी: 2266004) आगंतुक पटल : 85
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Gujarati , Malayalam