प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री सीनेटर पेनी वोंग ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

प्रविष्टि तिथि: 26 MAY 2026 8:01PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री सीनेटर पेनी वोंग से मुलाकात पर प्रसन्नता व्यक्त की।

दोनों नेताओं ने रक्षा, व्यापार, प्रौद्योगिकी और सप्लाई चेन रेजिलिएंस को सुनिश्चित करने जैसे क्षेत्रों में भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने पर चर्चा की।

दोनों नेताओं ने दोहराया कि भारत और ऑस्ट्रेलिया एक मुक्त, खुले, सुरक्षित और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।

एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लिखा:

ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री, सीनेटर पेनी वोंग से मिलकर प्रसन्नता हुई। हमारी बैठक में रक्षा, व्यापार, प्रौद्योगिकी और सप्लाई चेन रेजिलिएंस सुनिश्चित करने जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच बढ़ते व्यापक रणनीतिक संबंधों पर सकारात्मक चर्चा हुई। भारत और ऑस्ट्रेलिया एक मुक्त, खुले, सुरक्षित और समृद्ध हिंद-प्रशांत के लिए साझा प्रयास जारी रखेंगे।

@SenatorWong”

************

पीके/केसी/डीवी/डीए

 


(रिलीज़ आईडी: 2265627) आगंतुक पटल : 168
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Gujarati , Tamil , Telugu