प्रधानमंत्री कार्यालय
रूस के विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की
विदेश मंत्री लावरोव ने दिसंबर 2025 में दोनों नेताओं की बैठक के बाद से द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति से प्रधानमंत्री को अवगत कराया
विदेश मंत्री लावरोव और प्रधानमंत्री ने यूक्रेन तथा पश्चिम एशिया की स्थिति सहित पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की
प्रधानमंत्री ने संवाद और कूटनीति के पक्ष में भारत के सतत् रुख को दोहराया
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति पुतिन को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं
प्रविष्टि तिथि:
14 MAY 2026 4:42PM by PIB Delhi
रूसी संघ के विदेश मंत्री, महामहिम श्री सर्गेई लावरोव ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।
विदेश मंत्री लावरोव ने 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में दिसंबर 2025 में हुई दोनों नेताओं की बैठक के बाद से द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति से प्रधानमंत्री को अवगत कराया।
विदेश मंत्री लावरोव और प्रधानमंत्री ने यूक्रेन तथा पश्चिम एशिया की स्थिति सहित, पारस्परिक हित के विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
प्रधानमंत्री ने आगे बढ़ने के सर्वोत्तम मार्ग के रूप में संवाद और कूटनीति के पक्ष में भारत के सतत् रुख को दोहराया।
प्रधानमंत्री ने विदेश मंत्री लावरोव से राष्ट्रपति पुतिन को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करने का अनुरोध किया।
***
पीके/केसी/पीके
(रिलीज़ आईडी: 2261073)
आगंतुक पटल : 262
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Bengali
,
Bengali-TR
,
Assamese
,
Manipuri
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam