गृह मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह  ने अट्टुकल पोंगल के अवसर पर केरल की बहनों और माताओं को दी शुभकामनाएं


अट्टुकल अम्मा का आशीर्वाद सभी के जीवन को समृद्धि से परिपूर्ण करे और सभी मनोकामनाएं पूर्ण हों

प्रविष्टि तिथि: 03 MAR 2026 3:04PM by PIB Delhi

केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज अट्टुकल पोंगल के पावन अवसर पर केरल की बहनों और माताओं को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

X पर जारी एक पोस्ट में श्री अमित शाह ने कहा, “अट्टुकल पोंगल के पावन अवसर पर केरल की हमारी बहनों और माताओं को हार्दिक शुभकामनाएं। पोंगल अर्पित करने के लिए जब वे एकत्रित होती हैं, तो मैं प्रार्थना करता हूं कि उनकी प्रार्थनाएं सभी पर अट्टुकल अम्मा का आशीर्वाद बरसाएं, प्रत्येक जीवन को समृद्धि से भर दें और सभी मनोकामनाएं पूर्ण करें।”

***

RR/RR/PR/PS


(रिलीज़ आईडी: 2234976) आगंतुक पटल : 149
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Assamese , Punjabi , Gujarati , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam