प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पुडुचेरी में 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन, राष्ट्र को समर्पण और शिलान्यास के अवसर पर अपने संबोधन की झलकियाँ साझा कीं
प्रविष्टि तिथि:
01 MAR 2026 6:03PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पुडुचेरी में 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया और आधारशिला रखी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की कुछ झलकियां साझा की।
एक्स पर पोस्ट की एक श्रृंखला में, प्रधानमंत्री श्री मोदी ने लिखा:
“पुडुचेरी के प्रिय जनमानस के बीच आकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। आज, विकास के कई कार्य शुरू किए जा रहे हैं जो जीवन को सुगम बनाएंगे और क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति देंगे।”
“वणक्कम पुडुचेरी!
विभिन्न विकास कार्यों के शुभारंभ के अवसर पर पुडुचेरी के अपने भाइयों और बहनों के बीच आकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। डबल-इंजन वाली एनडीए सरकार ने जन-कल्याण के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया है।”
“पिछले पांच वर्षों में, बेस्ट (BEST) पुडुचेरी बनाने के दृष्टिकोण के अनुरूप, पुडुचेरी ने रिकॉर्ड विकास देखा है।”
“पुडुचेरी के युवाओं के सशक्तीकरण की दिशा में हमारे प्रयास इस प्रकार हैं…”
“हमारा लक्ष्य पुडुचेरी को मेडिकल टूरिज्म और होलिस्टिक हेल्थकेयर (समग्र स्वास्थ्य सेवा) के क्षेत्र में एक वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करना है।
“कांग्रेस ने पुडुचेरी को दिल्ली के सिर्फ एक परिवार की सेवा करने के लिए एटीएम बना दिया था। यही कारण है कि पुडुचेरी कभी भी कांग्रेस और उसके सहयोगियों को वोट नहीं देगा।”
************
पीके/केसी/डीवी/डीए
(रिलीज़ आईडी: 2234263)
आगंतुक पटल : 108