गृह मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी जीतने पर बधाई दी।


मैं क्षेत्र के प्रत्येक युवा को तथा विशेष रूप से टीम जम्मू-कश्मीर को, जिन्होंने यह इतिहास रचा है, हार्दिक बधाई देता हूँ

यह दर्शाता है कि जम्मू-कश्मीर में आए नए बदलाव अब वहां के युवाओं की नई पहचान बन चुके हैं

शांति, प्रगति और समृद्धि के मंत्र ही नए जम्मू-कश्मीर की प्रेरक शक्ति हैं

प्रविष्टि तिथि: 28 FEB 2026 6:19PM by PIB Delhi

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी जीतने पर बधाई दी।

‘X’पर एक पोस्ट में श्री अमित शाह ने कहा, जम्मू-कश्मीर के पहली बार रणजी ट्रॉफी जीतने पर मैं क्षेत्र के प्रत्येक युवा को तथा विशेष रूप से टीम जम्मू-कश्मीर को, जिन्होंने यह इतिहास रचा है, हार्दिक बधाई देता हूँ। यह एक ऐसा क्षण है जो हर नागरिक को अपार गर्व से भर देता है और यह दर्शाता है कि जम्मू-कश्मीर में आए नए बदलाव अब वहां के युवाओं की नई पहचान बन चुके हैं। शांति, प्रगति और समृद्धि के मंत्र ही नए जम्मू-कश्मीर की प्रेरक शक्ति हैं।

****

RK/RR/PS


 

 

 


(रिलीज़ आईडी: 2233979) आगंतुक पटल : 102
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Assamese , Gujarati , Tamil , Telugu , Kannada