प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने कोविड-19 से जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिये पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को शुभकामनायें दीं

प्रविष्टि तिथि: 14 MAR 2022 9:14AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति श्री बराक ओबामा को कोविड-19 से जल्द स्वास्थ्य लाभ करने की शुभकामनायें दी हैं।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के एक ट्वीट के प्रत्युत्तर में प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा हैः

बराक ओबामा, आपको कोविड-19 से शीघ्र स्वास्थ्य लाभ करने तथा आपके परिवार के उत्तम स्वास्थ्य और कुशलक्षेम के लिये मेरी शुभकामनायें।

 

****

एमज/एएम/एकेपी


(रिलीज़ आईडी: 1805628) आगंतुक पटल : 473
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Assamese , Bengali , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam