प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध कथकली नृत्यांगना सुश्री मिलिना साल्विनी के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रविष्टि तिथि: 26 JAN 2022 5:32PM by National

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध कथकली नृत्यांगना सुश्री मिलिना साल्विनी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

अपने एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा:

“सुश्री मिलिना साल्विनी को भारतीय संस्कृति के प्रति उनके अनुराग के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने पूरे फ्रांस में कथकली को और अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए कई प्रयास किए। उनके निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और शुभचिंतकों के साथ हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।”

***

एमजी/एएम/आर/डीवी
 


(रिलीज़ आईडी: 1792844) आगंतुक पटल : 686
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Assamese , Bengali , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam