प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने महान कत्थक नृत्य कलाकार पंडित बिरजू महाराज के निधन पर शोक व्यक्त किया
Posted On:
17 JAN 2022 9:50AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महान कत्थक नृत्य कलाकार पंडित बिरजू महाराज के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा है कि उनका निधन पूरे विश्व के लिये अपूरणीय क्षति है।
एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा हैः
"भारतीय नृत्य कला को विश्वभर में विशिष्ट पहचान दिलाने वाले पंडित बिरजू महाराज जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जाना संपूर्ण कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!"
****
एमजी/एएम/एकेपी
(Release ID: 1790424)
Visitor Counter : 552
Read this release in:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Bengali
,
Assamese
,
Manipuri
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam