प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेलों में कांस्य पदक जीतने पर आयुष वर्मा को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 20 OCT 2026 7:20PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र  मोदी ने आज आयुष वर्मा को एशियाई पैरा खेलों की पुरुषों की जैवलिन थ्रो एफ53/54 स्पर्धा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी।

इसे एथलीट के लिए एक यादगार शुरुआत बताते हुए, श्री मोदी ने उम्मीद जताई कि आयुष इस सफलता को आगे बढ़ाएंगे और खेल जगत में अपनी पहचान बनाना जारी रखेंगे। उन्होंने आयुष को अपनी शुभकामनाएं दीं।

एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री कार्यालय ने साझा किया:

"आयुष वर्मा के लिए एक यादगार शुरुआत! पुरुषों की जैवलिन थ्रो एफ53/54 स्पर्धा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतने पर उन्हें बधाई। वे इस सफलता को आगे बढ़ाएं और खेल जगत में अपनी पहचान बनाना जारी रखें। मेरी शुभकामनाएं: प्रधानमंत्री @narendramodi"

*****

पीके/केसी/आरटी/एनएस/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2325576) आगंतुक पटल : 53
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Assamese , Gujarati , Tamil , Malayalam