प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने नेतृत्व और सेवा के माध्यम से विकसित भारत को आकार देने तथा ग्लोबल साउथ को प्रेरित करने वाला एक लेख साझा किया
प्रविष्टि तिथि:
07 OCT 2026 12:23PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज भूटान के प्रधानमंत्री श्री शेरिंग टोबगे द्वारा लिखित एक लेख साझा किया, जिसमें यह रेखांकित किया गया है कि प्रधानमंत्री का नेतृत्व किस प्रकार विवेक, करुणा, साहस और निःस्वार्थ सेवा की भावना को प्रतिबिंबित करता है।
श्री टोबगे ने रेखांकित किया कि विकसित भारत इन मूल्यों की सबसे स्पष्ट अभिव्यक्ति के रूप में सामने आता है, जो भारत को एक साझा विज़न प्रदान करता है और लोगों को इसके निर्माण के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि एक सशक्त भारत अपने पड़ोसियों और ग्लोबल साउथ के लिए भी अधिक योगदान कर सकता है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया:
“भूटान के PM @tsheringtobgay लिखते हैं, कि PM @narendramodi का नेतृत्व विवेक, करुणा, साहस और निःस्वार्थ सेवा की भावना को प्रतिबिंबित करता है। वे विकसित भारत को इन मूल्यों की सबसे स्पष्ट अभिव्यक्ति के रूप में देखते हैं, जो भारत को एक साझा विज़न प्रदान करता है और लोगों को इसके निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करता है।
उनका कहना है कि एक सशक्त भारत अपने पड़ोसियों और ग्लोबल साउथ के लिए भी अधिक योगदान दे सकता है। नेतृत्व और सेवा पर एक विचारपूर्ण चिंतन।”
*******
पीके/केसी/आरटी/पीके
(रिलीज़ आईडी: 2320029)
आगंतुक पटल : 67