प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर बधाई दी
प्रविष्टि तिथि:
12 SEP 2026 11:59PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सदियों से, श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी ने मानवता को नि:स्वार्थ सेवा, मानवीय गरिमा और एकजुटता का मार्ग दिखाया है।
श्री मोदी ने उम्मीद जताई कि यह पवित्र अवसर सभी को समाज में इन मूल्यों को और गहरा करने तथा एक अधिक दयालु और सामंजस्यपूर्ण दुनिया बनाने के लिए प्रेरित करेगा।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;
“श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर बधाई।
सदियों से, इसने मानवता को नि:स्वार्थ सेवा, मानवीय गरिमा और एकजुटता का मार्ग दिखाया है।
कामना है कि यह पवित्र अवसर हमें अपने समाज में इन मूल्यों को और गहरा करने तथा एक अधिक दयालु और सामंजस्यपूर्ण दुनिया बनाने के लिए प्रेरित करे।”
****
पीके / केसी / आरटी / जेके / डीए
(रिलीज़ आईडी: 2312534)
आगंतुक पटल : 15
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
Assamese
,
English
,
Urdu
,
Manipuri
,
Bengali
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam