प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

परिणामों की सूची: प्रधानमंत्री की उज़्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा

प्रविष्टि तिथि: 30 AUG 2026 4:48PM by PIB Delhi

समझौता ज्ञापन और समझौते

क्रम संख्या

शीर्षक

1.

भारत और उज़्बेकिस्तान के बीच वर्ष 2026-30 के लिए सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम।

2.

भारत के विदेश मंत्रालय और उज़्बेकिस्तान सांस्कृतिक विरासत एजेंसी के बीच उज़्बेकिस्तान के टर्मेज़ स्थित प्राचीन बौद्ध स्थलों फयाज़ टेपा और कारा टेपा के संरक्षण और जीर्णोद्धार के लिए आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

3.

भारत के संस्कृति मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय अभिलेखागार और उज़्बेकिस्तान के न्याय मंत्रालय के अधीन एजेंसी ‘‘उज़ारआर्काइव’’ के बीच अभिलेखीय कार्य क्षेत्र में सहयोग पर समझौता ज्ञापन।

4.

आयुर्वेद और अन्य पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और उज़्बेकिस्तान के बीच समझौता ज्ञापन।

5.

भारत के खान मंत्रालय और उज़्बेकिस्तान के खनन उद्योग और भूविज्ञान मंत्रालय के बीच भूविज्ञान और खनिज संसाधन के क्षेत्र में सहयोग पर समझौता ज्ञापन।

6.

भारत के पर्यटन मंत्रालय और उज़्बेकिस्तान की पर्यटन समिति के बीच पर्यटन क्षेत्र में सहयोग के लिए वर्ष 2026-28 का साझेदारी कार्यक्रम।

7.

भारत के विदेश मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले सुषमा स्वराज विदेश सेवा संस्थान और उज़्बेकिस्तान के विदेश मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले विश्व अर्थव्यवस्था और कूटनीति विश्वविद्यालय की राजनयिक अकादमी के बीच समझौता ज्ञापन।

8.

भारत के वित्त मंत्रालय और उज़्बेकिस्तान के अर्थव्यवस्था एवं वित्त मंत्रालय के बीच आर्थिक एवं वित्तीय संवाद के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू)।

9.

भारत के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और उज़्बेकिस्तान की पारिस्थितिकी एवं जलवायु परिवर्तन सम्‍बंधी राष्ट्रीय समिति के बीच पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सहयोग पर समझौता।

10.

भारत और उज़्बेकिस्तान के बीच उच्च शिक्षा और वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग पर समझौता ज्ञापन।

11.

भारत के गुजरात राज्य और उज़्बेकिस्तान के समरकंद क्षेत्र के बीच साझेदारी सम्‍बंध स्थापित करने के लिए सहयोग समझौता।

घोषणाएं

क्रम संख्या

शीर्षक

1.

भारत-उज़्बेकिस्तान रणनीतिक साझेदारी को एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक ले जाना

2.

अरल सागर क्षेत्र में वृक्षारोपण के लिए 10 लाख अमरीकी डॉलर का अनुदान

3.

हिंदी भाषा के लिए लाल बहादुर शास्त्री छात्रवृत्ति (100 छात्रवृत्तियां)

4.

ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज में आईसीसीआर संस्कृत चेयर

5.

एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) और नेशनल इंटरबैंक प्रोसेसिंग सेंटर जेएससी (एनआईपीसी), उज़्बेकिस्तान के बीच वाणिज्यिक समझौता हुआ है, इसके तहत भारत के यूपीआई ऐप्स को उज़्बेकिस्तान में व्यापारियों को भुगतान करने के लिए राष्ट्रीय क्यूआर - यूजेडक्यूआर को स्कैन करने में सक्षम बनाया जाएगा।

***

पीके/केसी/वीके/वीके


(रिलीज़ आईडी: 2304727) आगंतुक पटल : 92
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Gujarati , Odia , Tamil , Malayalam