राष्ट्रपति सचिवालय
राष्ट्रपति 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कल राष्ट्र को संबोधित करेंगी
प्रविष्टि तिथि:
13 AUG 2026 10:14PM by PIB Delhi
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कल (14 अगस्त, 2026) राष्ट्र को संबोधित करेंगी।
यह संबोधन शाम 19:00 बजे से आकाशवाणी के पूरे राष्ट्रीय नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर पहले हिंदी और उसके बाद अंग्रेजी में प्रसारित किया जाएगा। दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों द्वारा इसका क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण किया जाएगा। आकाशवाणी अपने संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्क पर रात 21:30 बजे क्षेत्रीय भाषा के संस्करण प्रसारित करेगा।
*************
पीके/केसी/डीवी/डीए
(रिलीज़ आईडी: 2299263)
आगंतुक पटल : 130