महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर नागरिकों से भारतीय हथकरघा उत्पादों को अपनाने का आग्रह किया
प्रविष्टि तिथि:
07 AUG 2026 2:13PM by PIB Delhi
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर नागरिकों से भारतीय हथकरघा उत्पादों को अपनाने और देश के बुनकरों और कारीगरों को सम्मानित करने का आग्रह किया है।
श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि भारत का हथकरघा सिर्फ वस्त्र नहीं है, बल्कि हमारी संस्कृति, हमारी परंपराओं और लाखों बुनकर परिवारों की आजीविका का आधार है।
उन्होंने सभी से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान का जवाब देते हुए अपने पसंदीदा हथकरघा उत्पादों के वीडियो साझा करने और राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के जनआंदोलन को और भी व्यापक बनाने की अपील की। उन्होंने इस दिन 'वोकल फॉर लोकल' के संकल्प को मजबूत करने और भारतीय हथकरघा उत्पादों को अपनाकर हमारे कारीगरों का गौरव बढ़ाने का भी आह्वान किया।
*****
पीके/केसी/एचएन/एसके
(रिलीज़ आईडी: 2295959)
आगंतुक पटल : 94