गृह मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

जिला स्तरीय फोरेंसिक मोबाइल वैन नेटवर्क

प्रविष्टि तिथि: 05 AUG 2026 3:07PM by PIB Delhi

सरकार ने फोरेंसिक क्षमताओं के आधुनिकीकरण की योजना को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत देशभर के सभी जिलों और राज्य फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशालाओं (एफएसएल) को मोबाइल फोरेंसिक वैन (एमएफवी) उपलब्ध कराने के लिए 496.66 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

ये वैन आधुनिक फोरेंसिक उपकरणों से सुसज्जित हैं ताकि अपराधस्थलों की वैज्ञानिक जांच और साक्ष्य संग्रह करने में सुविधा हो। इन वैन में अपराध स्थल का दस्तावेजीकरण, फोटोग्राफी/वीडियो रिकॉर्डिंग, जैविक और सूक्ष्म साक्ष्यों का संग्रह, उंगलियों के निशान का विकास और मापन, भौतिक साक्ष्यों की प्रारंभिक जांच, प्रदर्शों का सुरक्षित संरक्षण और डिजिटल दस्तावेजीकरण जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

अब तक देशभर के विभिन्न राज्यों को 619 मोबाइल फोरेंसिक वैन आवंटित की जा चुकी हैं। कर्मचारियों की भर्ती सहित परिचालन लागत संबंधित राज्य/केंद्र शासित प्रदेश द्वारा वहन की जाएगी।

गृह मंत्रालय में राज्यमंत्री श्री बंदी संजय कुमार ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह बात कही।

****

पीके/केसी/पीसी/एम


(रिलीज़ आईडी: 2294973) आगंतुक पटल : 39
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Assamese , Bengali-TR , Tamil , Telugu