प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने कर्नाटक के कारवार में दुर्घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया

प्रविष्टि तिथि: 09 JUL 2026 2:17PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के कारवार में हुई दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

उन्होंने इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्‍स  पर पोस्ट किया;

"कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के कारवार में हुई दुर्घटना बेहद दुखद है। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं: प्रधानमंत्री @narendramodi"

***

पीके/केसी/एसएस/वाईबी

 


(रिलीज़ आईडी: 2282798) आगंतुक पटल : 270
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Bengali-TR , Assamese , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam