राज्यसभा सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

राज्य सभा के सभापति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज राज्य सभा चेंबर में नव-निर्वाचित/पुनर्निर्वाचित सदस्यों को शपथ/प्रतिज्ञान दिलाया

प्रविष्टि तिथि: 25 JUN 2026 4:50PM by PIB Delhi

राज्य सभा के माननीय सभापति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज राज्य सभा चेंबर में दस नव-निर्वाचित/पुनर्निर्वाचित सदस्यों नामतः  श्री प्रवीण चक्रवर्ती, श्री देबाशीष सामंतराय, श्री सना सतीश बाबू, श्री विजय चिंताकायला, श्री भाष्यम् रामा कृष्णा, श्री लिंगमनेनी रमेश, श्री राजेश परमानंद शुक्ला, श्री बैद्यनाथ राम, श्री नथवानी परिमल तथा श्री ताई तगक को शपथ/प्रतिज्ञान दिलाया।

पांच सदस्यों ने हिन्दी में, एक सदस्य ने अंग्रेजी में, एक सदस्य ने तमिल में तथा तीन सदस्यों ने तेलुगु में शपथ/प्रतिज्ञान लिया। इन सदस्यों में से चार आंध्र प्रदेश से, दो झारखंड से तथा एक-एक सदस्य तमिलनाडु, गुजरात, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा से हैं।

इस अवसर पर विधि और न्याय राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल; सदन के कुछ सदस्य तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति; राज्य सभा के महासचिव श्री पी. सी. मोदी तथा सचिवालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

****

आरकेके


(रिलीज़ आईडी: 2277831) आगंतुक पटल : 270
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Gujarati , Tamil , Kannada