प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत प्रोत्साहन राशि वितरित करते हुए अपने संबोधन की मुख्य बातें साझा कीं

प्रविष्टि तिथि: 19 JUN 2026 11:01PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में 'प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना' के तहत प्रोत्साहन राशि वितरित करते हुए अपने संबोधन की मुख्य बातें साझा की हैं।

एक्स पर कई पोस्ट में श्री मोदी ने कहा;

“प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना से हमारे युवा साथियों को पहली नौकरी देने वाले उद्योगों को भी लगता है कि युवाओं के पीछे पूरी सरकार खड़ी है। इससे उनका नजरिया भी बदल जाता है।”

“आज भारत के Startups और Global Investors एक नई ताकत के साथ काम करने के लिए आगे आ रहे हैं। इससे हमारे युवा साथियों के लिए रोजगार के नए-नए अवसर बन रहे हैं।”

“विकसित भारत का रास्ता टैलेंट, स्किल और इनोवेशन की शक्ति से बनेगा। इसे लेकर उद्योग जगत से मेरा यह विशेष आग्रह…”

***

पीके/केसी/एमपी  


(रिलीज़ आईडी: 2275559) आगंतुक पटल : 173
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Marathi , Manipuri , Bengali , Gujarati , Telugu