राष्ट्रपति सचिवालय
राष्ट्रपति 26 से 28 मई तक सिक्किम के दौरे पर
प्रविष्टि तिथि:
25 MAY 2026 7:10PM by PIB Delhi
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 26 से 28 मई, 2026 तक सिक्किम का दौरा करेंगी।
26 मई को राष्ट्रपति गंगटोक स्थित नामग्याल तिब्बत विज्ञान संस्थान का दौरा करेंगी।
27 मई को राष्ट्रपति नाथू ला दर्रे का दौरा करेंगी। उसी दिन वे गंगटोक में सिक्किम विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।
28 मई को राष्ट्रपति गंगटोक में सिक्किम पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस ध्वज प्रदान करेंगी।
***
पीके/केसी/एसकेएस/एसवी
(रिलीज़ आईडी: 2265128)
आगंतुक पटल : 293