वित्‍त मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

पूर्वोत्तर क्षेत्र में तस्करी से लाई गई विदेशी सुपारी की 60,000 किलोग्राम खेप जब्त, 5 गिरफ्तार

प्रविष्टि तिथि: 22 MAY 2026 1:43PM by PIB Delhi

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की गुवाहाटी क्षेत्रीय इकाई ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में कल और इस सप्ताह की शुरुआत में संचालित किए गए दो बड़े अभियानों में लगभग 60,000 किलोग्राम तस्करी की गई विदेशी सुपारी जब्त की है।

 

डीआरआई ने विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर मिजोरम और असम में अभियान संचालित करते हुए ये ज़ब्ती की। शुरुआती जांच में पता चला कि इस विदेशी सूखी सुपारी की म्यांमा-मिजोरम सीमा के रास्ते म्यांमा से भारत में तस्करी की जा रही थी। इस अभियान में डीआरआई को असम राइफल्स की 38वीं बटालियन का सहयोग मिला। अब तक इन अभियानों में 5 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

 

पड़ोसी देश से सुपारी की अवैध आवक घरेलू सुपारी उत्पादकों को गंभीर आर्थिक नुकसान पहुंचा रही है और सीमावर्ती क्षेत्रों में आर्थिक सुरक्षा को कमजोर कर रही है।

***

पीके/केसी/एसएस/एचबी


(रिलीज़ आईडी: 2264082) आगंतुक पटल : 150
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Manipuri , Khasi , Urdu , Marathi , Bengali-TR , Assamese , Bengali , Punjabi , Gujarati , Tamil , Telugu