उप राष्ट्रपति सचिवालय
उपराष्ट्रपति ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बी.सी. खंडूरी (सेवानिवृत्त) के निधन पर शोक व्यक्त किया
प्रविष्टि तिथि:
19 MAY 2026 2:16PM by PIB Delhi
उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने आज पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बी.सी. खंडूरी (सेवानिवृत्त) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
उपराष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि मेजर जनरल श्री खंडूरी के निधन से देश ने एक विशिष्ट सैनिक, एक सक्षम प्रशासक और असाधारण सत्यनिष्ठा वाले राजनेता को खो दिया है।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि स्वर्ण चतुर्भुज और राष्ट्रीय राजमार्ग विकास कार्यक्रम के माध्यम से भारत की सड़क अवसंरचना को रूपांतरित करने में श्री खंडूरी का दूरदर्शी योगदान देश के विकास पथ में एक मील का पत्थर बना रहेगा।
उपराष्ट्रपति ने देहरादून यात्रा के दौरान दिवंगत नेता से हुई अपनी हाल की मुलाकात को याद करते हुए कहा कि उन्होंने लोकसभा में पूर्व सहकर्मियों के रूप में अपने संबंधों को सुखद ढंग से याद किया।
उपराष्ट्रपति ने दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार, उनके असंख्य प्रशंसकों और उत्तराखंड के लोगों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की।
***
पीके/केसी/एसकेजे/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 2262751)
आगंतुक पटल : 99