प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता और इसके लाभों पर एक लेख साझा किया

प्रविष्टि तिथि: 27 APR 2026 5:31PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल द्वारा लिखित एक लेख साझा किया है।

इस लेख में बताया गया है कि भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) से भारतीय निर्यात पर शुल्क हटेगा, जिससे श्रम प्रधान क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा। इससे लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को मजबूती मिलेगी, साथ ही कृषि और डेयरी जैसे सेक्टरों को पूर्ण संरक्षण भी सुनिश्चित होगा। इसमें यह भी रेखांकित किया गया है कि यह समझौता छात्रों तथा कुशल पेशेवरों के लिए अवसरों का विस्तार करेगा और कृषि उत्पादकता और निवेश प्रतिबद्धताओं को भी सहायता प्राप्त होगी।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया:

केंद्रीय मंत्री श्री @PiyushGoyal ने विस्तार से बताया है कि भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता किस प्रकार भारतीय निर्यात पर शुल्क हटाएगा और श्रम प्रधान क्षेत्रों को बढ़ावा देगा। इससे एमएसएमई को मजबूती मिलेगी, साथ ही कृषि और डेयरी जैसे सेक्टरों को पूर्ण संरक्षण सुनिश्चित होगा।

यह एफटीए छात्रों और कुशल पेशेवरों के लिए अवसरों का विस्तार करेगा, साथ ही कृषि उत्पादकता और निवेश प्रतिबद्धताओं को भी मदद मिलेगी।


***

पीके/केसी/एसकेजे/एचबी


(रिलीज़ आईडी: 2256013) आगंतुक पटल : 207
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Assamese , Bengali , Gujarati , Kannada , Malayalam