गृह मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - महिला आरक्षण विधेयक समय की मांग


मोदी सरकार महिला आरक्षण विधेयक लाने और लागू करने के लिए संकल्पबद्ध

हमारी नारी शक्ति का उचित हक है कि वह नीति-निर्माण में योगदान दे और राष्ट्र को सशक्त बना

यह वह बदलाव है जो बेहतरी के लिए बिना विलंब निश्चित रूप से होना चाहिए

मुझे आशा है कि सभी लोग आगे आएंगे और इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन करेंगे

प्रविष्टि तिथि: 14 APR 2026 4:41PM by PIB Delhi

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा है कि महिला आरक्षण विधेयक समय की मांग है और मोदी सरकार इस विधेयक को लाने और लागू करने के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध है।

X पर एक पोस्ट में श्री अमित शाह ने कहा, “महिला आरक्षण विधेयक समय की मांग है। यह हमारी नारी शक्ति का उचित हक है कि वह नीति-निर्माण में योगदान दे और राष्ट्र को सशक्त बनाए। मोदी सरकार इस विधेयक को लाने और लागू करने के लिए संकल्पबद्ध है। यह वह बदलाव है जो बेहतरी के लिए बिना विलंब निश्चित रूप से होना चाहिए। मुझे आशा है कि सभी लोग आगे आएंगे और इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन करेंगे।

****

RK/RR/PR/SK


(रिलीज़ आईडी: 2251875) आगंतुक पटल : 213
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Assamese , Bengali , Punjabi , Gujarati , Kannada