प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के कटिहार में हुई एक दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया


प्रधानमंत्री ने पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रविष्टि तिथि: 11 APR 2026 10:56PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज बिहार के कटिहार में हुई दु:खद दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उन परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है, और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। श्री मोदी ने इसके अलावा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन के लिए 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की, और यह भी बताया कि इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों को 50,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने X पर लिखा:

“बिहार के कटिहार में हुई दुर्घटना अत्यंत दु:खद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के निकट परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे।”

***

पीके/केसी/पीकेपी


(रिलीज़ आईडी: 2251219) आगंतुक पटल : 126
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Bengali , Assamese , Gujarati