गृह मंत्रालय
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने डॉ. राममनोहर लोहिया जी को उनकी जयंती पर सादर नमन किया
डॉ. राममनोहर लोहिया जी आजादी के आंदोलन से लेकर समाज सुधार तथा गरीबों, वंचितों के लिए आजीवन समर्पित रहे
समानता, शिक्षा और स्वभाषा के लिए कटिबद्ध डॉ. राममनोहर लोहिया जी सामाजिक जीवन में शुचिता के आदर्श बने
प्रविष्टि तिथि:
23 MAR 2026 11:59AM by PIB Delhi
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने डॉ. राममनोहर लोहिया जी को उनकी जयंती पर सादर नमन किया।
X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा “डॉ. राममनोहर लोहिया जी आजादी के आंदोलन से लेकर समाज सुधार तथा गरीबों, वंचितों के लिए आजीवन समर्पित रहे। समानता, शिक्षा और स्वभाषा के लिए कटिबद्ध डॉ. राममनोहर लोहिया जी सामाजिक जीवन में शुचिता के आदर्श बने। डॉ. राममनोहर लोहिया जी को उनकी जयंती पर सादर नमन करता हूँ।”
*****
आरके / आरआर / पीआर / एसके
(रिलीज़ आईडी: 2243745)
आगंतुक पटल : 110