प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने जल प्रबंधन के लिए भारत के व्यापक दृष्टिकोण को रेखांकित करने वाला आलेख साझा किया
प्रविष्टि तिथि:
21 MAR 2026 4:29PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल का एक आलेख साझा किया जिसमें पानी के मामले में सुरक्षित भविष्य हासिल करने के लिए भारत के व्यापक दृष्टिकोण की रूपरेखा प्रस्तुत की गई है।
आलेख में कहा गया है कि जल प्रबंधन के भारत के दृष्टिकोण की बुनियाद संरक्षण, संवहनीय उपयोग और सक्रिय सामुदायिक भागीदारी पर आधारित है। इसमें बताया गया है कि किस तरह जल शक्ति मंत्रालय का गठन देश भर में समग्र और समेकित जल प्रबंधन की दिशा में निर्णायक कदम है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखाः ‘केंद्रीय मंत्री श्री @सीआर पाटिल ने इस आलेख में जल प्रबंधन के लिए भारत के व्यापक दृष्टिकोण को रेखांकित किया है। इसमें संरक्षण, संवहनीय उपयोग और सामुदायिक भागीदारी मिल कर पानी के मामले में सुरक्षित भविष्य की दिशा में यात्रा को मजबूत करते हैं। उन्होंने इस बात को भी रेखांकित किया है कि जल शक्ति मंत्रालय का गठन किस तरह देश में समग्र जल प्रबंधन की दिशा में एक निर्णायक कदम है।’
***
पीके/केसी/एसके/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 2243411)
आगंतुक पटल : 154
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Manipuri
,
Bengali
,
Bengali-TR
,
Assamese
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Telugu
,
Kannada