प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने भारत के ऊर्जा परिवर्तन पर एक लेख साझा किया

प्रविष्टि तिथि: 20 MAR 2026 1:18PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज केंद्रीय राज्य मंत्री श्री श्रीपद नाइक द्वारा लिखित एक लेख साझा किया, जिसमें भारत के ऊर्जा क्षेत्र की परिवर्तनकारी यात्रा का वर्णन किया गया है।

लेख में प्रकाश डाला गया है कि भारत का ऊर्जा परिवर्तन व्यावहारिक नीतिगत रूपरेखा और आत्मनिर्भरता की दिशा में स्पष्ट प्रयास से प्रेरित है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा:

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री श्रीपद नाइक ने इस बात पर प्रकाश डाला है कि भारत का ऊर्जा परिवर्तन व्यावहारिक नीति और आत्मनिर्भरता की दिशा में स्पष्ट प्रयास से प्रेरित है।

विद्युतीकरण, स्वच्छ ऊर्जा और विनिर्माण पर विशेष ध्यान देने के साथ, भारत वैश्विक ऊर्जा परिदृश्य में एक निर्णायक अध्याय लिख रहा है।

अवश्य पढ़ें!

 

***

पीके/केसी/एसकेजे/एनजे


(रिलीज़ आईडी: 2242891) आगंतुक पटल : 112
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali , Assamese , Punjabi , Gujarati , Telugu , Kannada