प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने फ्रांस के राष्ट्रपति से बात की
प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की और तनाव कम करने की आवश्यकता पर जोर दिया
प्रविष्टि तिथि:
19 MAR 2026 5:05PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति और तनाव कम करने तथा संवाद एवं कूटनीति की ओर लौटने की तत्काल आवश्यकता पर चर्चा करने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बात की। श्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों ने क्षेत्र और उससे परे शांति एवं स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए अपने घनिष्ठ समन्वय को जारी रखने की आशा व्यक्त की।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा:
“मैंने अपने प्रिय मित्र, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से पश्चिम एशिया की स्थिति और तनाव कम करने की तत्काल आवश्यकता के साथ-साथ संवाद और कूटनीति की ओर लौटने के बारे में बात की।
हम इस क्षेत्र और उससे परे शांति और स्थिरता को आगे बढ़ाने के लिए अपने घनिष्ठ समन्वय को जारी रखने के लिए तत्पर हैं।"
***
पीके/केसी/एसकेएस/एसके
(रिलीज़ आईडी: 2242580)
आगंतुक पटल : 157
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Manipuri
,
Bengali
,
Bengali-TR
,
Assamese
,
Gujarati
,
Odia
,
Telugu
,
Kannada