प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने 'मन की बात' की 131वीं कड़ी में अपने संबोधन के प्रमुख अंश साझा किए
प्रविष्टि तिथि:
22 FEB 2026 7:17PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 131वीं कड़ी में अपने संबोधन के मुख्य अंश साझा किए हैं।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने एक्स पर सिलसिलेवार पोस्ट के माध्यम से अपनी बात साझा की:
“एआई इम्पैक्ट समिट ने 140 करोड़ भारतीयों के सामर्थ्य और कौशल का प्रदर्शन किया।
भारत आने वाले समय में इस क्षेत्र में निरंतर प्रगति करता रहेगा।
साथ ही उन दो पहलुओं को भी साझा किया, जिन्होंने विश्व के नेताओं का ध्यान आकर्षित किया।
#MannKiBaat”
“आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप चल रहा है और जो एक बात हमें गौरवान्वित करती है, वह है इस टूर्नामेंट में खेल रहे भारतीय मूल के खिलाड़ियों की संख्या।
#MannKiBaat”
“भारत, केरल की एलिन शेरीन अब्राहम को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है।
उनके माता-पिता, श्री अरुण अब्राहम और श्रीमती शेरिन एन जॉन का अपनी बेटी के अंग दान करने का निर्णय आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा।
#MannKiBaat”
“कल से शुरू होने वाला राजाजी उत्सव, राष्ट्रपति भवन में एक सराहनीय प्रयास है। मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।
#MannKiBaat”
“आइए हम डिजिटल धोखाधड़ी और डिजिटल अरेस्ट के प्रति सदैव सतर्क रहें! इस दिशा में भारतीय रिजर्व बैंक के प्रयासों का समर्थन करें।
#MannKiBaat”
“भारत के किसान उल्लेखनीय प्रगति कर रहे हैं, जैसा कि ओडिशा, केरल और कर्नाटक में किए गए इन प्रयासों में देखा जा सकता है।
#MannKiBaat”
“लोकप्रिय रूप से केरल के कुंभ मेले के रूप में प्रसिद्ध, यह आयोजन राज्य के लोगों और हमारी गौरवशाली संस्कृति के बीच गहरे जुड़ाव को रेखांकित करता है।
#MannKiBaat”
“जयललिता जी आज भी लोगों की स्मृतियों में जीवित हैं। तमिलनाडु के विकास के प्रति उनके प्रयास और भारत की प्रगति के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को हमेशा याद रखा जाएगा।
#MannKiBaat”
“आइए हम भारतीय उत्पाद खरीदें, आइए हम भारतीय उत्पादकों का समर्थन करें!
#MannKiBaat”
***********
पीके/केसी/डीवी
(रिलीज़ आईडी: 2231561)
आगंतुक पटल : 102