प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने मिजोरम के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं

प्रविष्टि तिथि: 20 FEB 2026 9:33AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज मिजोरम के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने मिजोरम की मजबूत सामुदायिक भावना और लोगों के सौम्‍य व्‍यवहार की सराहना की, जो दया और करुणा के मूल्यों का प्रतीक हैं।

श्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा:

मिजोरम के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

मिजोरम अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता और चिरस्थायी सांस्कृतिक परंपराओं के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ की मजबूत सामुदायिक भावना और लोगों का सौम्‍य व्‍यवहार, करूणा और सहानुभूति के मूल्यों का प्रतीक हैं। परंपराओं, संगीत और दैनिक जीवन के अन्य पहलुओं में व्यक्त समृद्ध मिज़ो विरासत बेहद प्रेरणादायक है।

"आगामी वर्षों में मिजोरम विकास के पथ पर अग्रसर हो और नई उपलब्धियां हासिल करे।"

***

पीके/केसी/जेके/जीआरएस


(रिलीज़ आईडी: 2230587) आगंतुक पटल : 254
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali-TR , Manipuri , Bengali , Bengali-TR , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam