प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

वित्त मंत्री ने व्यापक विवरण देते हुए स्‍पष्‍ट किया कि बजट हमारे राष्ट्र के आर्थिक परिवर्तन में किस प्रकार से योगदान देगा : प्रधानमंत्री

प्रविष्टि तिथि: 12 FEB 2026 2:13PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी ने आज लोकसभा में अपने भाषण में इस बात का विस्तृत विवरण दिया कि इस वर्ष का बजट हमारे देश के आर्थिक परिवर्तन में किस प्रकार योगदान देगा। श्री मोदी ने कहा कि उन्होंने रिफॉर्म एक्सप्रेस, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को समर्थन, कौशल विकास, अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रयासों और अन्य पहलुओं पर बल दिया।

श्री मोदी ने एक्‍स पर पोस्ट लिखा:

 “लोकसभा में अपने भाषण में वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी ने इस बात का विस्तृत विवरण दिया कि इस वर्ष का बजट हमारे देश के आर्थिक परिवर्तन में किस प्रकार योगदान देगा। उन्होंने रिफॉर्म एक्सप्रेस, एमएसएमई को समर्थन, कौशल विकास, अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रयासों और अन्य पहलुओं पर जोर दिया।

@nsitharaman

***

पीके/केसी/एसएस/वाईबी


(रिलीज़ आईडी: 2227027) आगंतुक पटल : 266
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Bengali-TR , Manipuri , Assamese , Punjabi , Gujarati , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam