प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने 'मन की बात' के 129वें एपिसोड की झलकियां साझा कीं
प्रविष्टि तिथि:
29 DEC 2025 11:01AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 'मन की बात' के 129वें एपिसोड की झलकियां साझा कीं।
श्री मोदी ने एक्स पर कई पोस्ट की एक श्रृंखला में कहा:
"140 करोड़ भारतीयों की शक्ति और कौशल की बदौलत, हमारे देश ने 2025 में विभिन्न सेक्टरों में बहुत कुछ अर्जित किया है।"
#MannKiBaat
“विकसित भारत युवा नेता संवाद राष्ट्र-निर्माण में योगदान देने का एक शानदार मंच है। मैं 12 जनवरी 2026 को इस कार्यक्रम में भाग लेने और हमारे युवा शक्ति के विचारों और सुझावों को सुनने के लिए उत्सुक हूं।”
#MannKiBaat
"स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन हमारे युवाओं और नवोन्मेषकों को प्रमुख राष्ट्रीय और सामाजिक चुनौतियों के समाधान प्रदान करने के लिए एक मंच प्रदान करता है।"
#MannKiBaat
“भारत के युवा सतत विकास के प्रति असीम उत्साह प्रदर्शित कर रहे हैं। इस संदर्भ में, मणिपुर के मोइरांगथेम सेठ द्वारा सौर ऊर्जा का उपयोग करके समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों की सराहना की।”
#MannKiBaat
“अगले महीने हम पार्बती गिरि जी की जन्म शताब्दी मनाएंगे, जिन्होंने हमारे स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान दिया और गरीबों एवं हाशिए पर रहने वाले लोगों के उत्थान पर भी ध्यान केंद्रित किया। आज मन की बात के दौरान हमने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।”
#MannKiBaat
“रण पुकार रहा है!”
कच्छ आइए और रण उत्सव का आनंद लीजिए।
आइए, लोक परंपराओं की लय, स्थानीय शिल्प कौशल की प्रतिभा और कच्छ की शाश्वत सुंदरता के साक्षी बनें।
#MannKiBaat
"दुबई में एक सराहनीय प्रयास को रेखांकित किया, जिसका उद्देश्य भारतीय प्रवासी समुदाय के बीच खूबसूरत कन्नड़ भाषा को लोकप्रिय बनाना है।"
#MannKiBaat
"नरसपुरम में किए गए इस प्रयास ने स्थानीय लेस शिल्प को पुनर्जीवित किया है और इस प्रकार कई लोगों को सशक्त बनाया है।"
#MannKiBaat
“ದುಬೈನಲ್ಲಿ ನೆಲೆಸಿರುವ ಭಾರತೀಯ ಅನಿವಾಸಿಗಳು, ಸುಂದರವಾದ ಕನ್ನಡ ಭಾಷೆಯನ್ನು ಜನಪ್ರಿಯಗೊಳಿಸಲು ಮಾಡುತ್ತಿರುವ ಶ್ಲಾಘನೀಯ ಪ್ರಯತ್ನದ ಬಗ್ಗೆ ಒತ್ತಿ ಹೇಳಿದೆ”
#MannKiBaat
“నరసాపురంలో చేపట్టిన ఈ ప్రయత్నం స్థానిక లేస్ క్రాఫ్ట్ కు మళ్లీ ప్రాణం పోసి అనేక మందికి సాధికారత చేకూర్చింది…”
#MannKiBaat
“ଆସନ୍ତା ମାସ ଆମେ ପାର୍ବତୀ ଗିରିଙ୍କ ଜନ୍ମ ଶତବାର୍ଷିକୀ ପାଳନ କରିବା, ଯିଏକିଆମ ସ୍ବାଧୀନତା ଆନ୍ଦୋଳନରେ ଯୋଗଦାନ କରିଥିଲେ ଏବଂ ଗରିବ ଓ ବଞ୍ଚିତଙ୍କକଲ୍ଯାଣ ପ୍ରତି ଧ୍ଯାନ ଦେଇଥିଲେ । ଆଜିର #MannKiBaat ରେ ତାଙ୍କୁ ଶ୍ରଦ୍ଧାଞ୍ଜଳିଅର୍ପଣ କରୁଛି ।”
"फिजी में तमिल भाषा की लोकप्रियता बढ़ते देखना अच्छा लगता है, यह एक ऐसा राष्ट्र है जिसके साथ हमारे मजबूत सांस्कृतिक संबंध हैं।"
#MannKiBaat
"काशी के लोगों के बीच तमिल भाषा की लोकप्रियता को बढ़ते हुए देखना उत्साहजनक है, जो काशी तमिल संगमम के दौरान स्पष्ट रूप से देखा गया।"
#MannKiBaat
“நாம் வலுவான கலாச்சாரத் தொடர்புகளைக் கொண்டுள்ள நாடான ஃபிஜியில் தமிழ் பிரபலம் அடைவதைக் காண்பதும் மகிழ்ச்சி அளிக்கிறது.”
#MannKiBaat
“காசி தமிழ் சங்கமத்தின் போது, காசி மக்களிடையே தமிழ் பிரபலமடைந்து வருவது தெளிவாகக் காணப்பட்டது. இது மனநிறைவைத் தருகிறது.”
#MannKiBaat
“बारामूला के जेहनपोरा का बौद्ध परिसर बताता है कि जम्मू-कश्मीर की सांस्कृतिक पहचान कितनी प्राचीन और समृद्ध रही है। यहां के बौद्ध स्तूपों का पता जिस तरह से चला, उसकी कहानी भी बहुत दिलचस्प है!”
#MannKiBaat
“भारत से हजारों किलोमीटर दूर फिजी हो या फिर हमारी काशी, यहां जिस तरह से तमिल भाषा के प्रसार के लिए सराहनीय पहल हो रही है, वो हृदय को छू लेने वाली है। मुझे खुशी है कि आज देश के कई और हिस्सों में भी दुनिया की इस सबसे प्राचीन भाषा को लेकर आकर्षण बढ़ रहा है।”
#MannKiBaat
“आईसीएमआर यानि इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की हाल ही की एक रिपोर्ट बताती है कि निमोनिया और यूटीआई जैसी बीमारियों में एंटीबॉयोटिक दवाएं कमजोर साबित हो रही हैं। इसका एक बड़ा कारण बिना सोचे-समझे इनका सेवन है। इसलिए मेरा आग्रह है कि डाक्टरों की सलाह के बिना एंटीबॉयोटिक दवाएं ना लें।”
#MannKiBaat
"मणिपुर के चुराचंदपुर की मार्गरेट रामथार्सीम पर गर्व है, जिन्होंने मणिपुर की पारंपरिक हस्तशिल्प को लोकप्रिय बनाने और दूसरों के जीवन को सशक्त बनाने की दिशा में भी काम किया है।"
#MannKiBaat
"मणिपुर के सेनापति जिले के, के. चोखोने कृचेना ने पुष्पकृषि के क्षेत्र में असाधारण कार्य किया है और कई किसानों के जीवन को भी बदल दिया है।"
#MannKiBaat
**.*
पीके/केसी/एसकेजे/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 2209357)
(रिलीज़ आईडी: 2209406)
आगंतुक पटल : 178