प्रविष्टि तिथि:
10 DEC 2025 7:59PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को आज इजराइल के प्रधानमंत्री महामहिम श्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फोन किया।
दोनों नेताओं ने भारत-इजराइल रणनीतिक साझेदारी में निरंतर प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और आपसी लाभ के लिए इन संबंधों को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
दोनों नेताओं ने आतंकवाद की घोर भर्त्सना की और आतंकवाद के हर रूप और अभिव्यक्ति के प्रति किसी भी तरह की नरमी न बरतने की अपनी नीति को दोहराया।
उन्होंने पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने क्षेत्र में निष्पक्ष और स्थायी शांति के प्रयासों, जिसमें गाजा शांति योजना का शीघ्र कार्यान्वयन शामिल है, के लिए भारत के समर्थन की पुष्टि की।
दोनों नेताओं ने लगातार एक-दूसरे के संपर्क में बने रहने पर सहमति व्यक्त की।
*****
पीके/केसी/डीवी/डीए