प्रधानमंत्री कार्यालय
भारत में अमरीका के राजदूत श्री सर्जियो गोर ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की
प्रविष्टि तिथि:
11 OCT 2025 10:11PM by PIB Delhi
भारत में अमेरिका के राजदूत श्री सर्जियो गोर ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री ने श्री गोर को उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि उनका कार्यकाल भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगा।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा:
"भारत में अमेरिका के राजदूत-नियुक्त श्री सर्जियो गोर से मिलकर खुशी हुई। मुझे विश्वास है कि उनका कार्यकाल भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगा।
@SergioGor”
****
पीके/केसी/डीवी
(रिलीज़ आईडी: 2178010)
आगंतुक पटल : 103
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Assamese
,
Manipuri
,
Bengali
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam